Best Smartwatch Under 3000: खरीदें सबसे सस्ती एप्पल वॉच को टक्कर देने वाली स्मार्टवॉच, यहां देखें दाम

Best Smartwatches Under 3000: आज हम आपको ऐसे स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे, जो लेटेस्ट फीचर और स्लिम और स्लीक डिजाइन के साथ आपके बजट में होंगे।

Update: 2023-06-24 23:30 GMT
Best Cheapest Smartwatch Under 3000 (Photo Courtesy- Social Media)

Best Cheapest Smartwatch Under 3000 : 21वीं सेंचुरी में टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा आगे बढ़ चुकी है। इसी टेक्नोलॉजी ने इंसान के जीवन में काफी बदलाव लाए हैं। छोटी सी छोटी चीजों में टेक का यूज होने लगा है। अब इंसान के साथ साथ वॉच भी स्मार्ट हो गई हैं। स्मार्टवॉच में न केवल आप समय देख सकते हैं बल्कि हेल्थ और फिटनेस का खास ख्याल भी रख सकते हैं। लेकिन स्मार्टवॉच में भी कई प्राइस रेंज आते हैं। कोई बहुत महंगे होते हैं, जबकि कई सस्ते में भी अच्छे होते हैं। आज हम आपको ऐसे स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे, जो लेटेस्ट फीचर और स्लिम और स्लीक डिजाइन के साथ आपके बजट में होंगे। ये प्रीमियम लुक और डिजाइन वाली Smartwatches तीन हजार रुपये के अंदर ही मिल जाएंगी।

बेस्ट स्मार्टवॉच लिस्ट (Best Smartwatch List)

Noise ColorFit Pro 4

यह स्मार्टवॉच किफायती होने के साथ ही कई सारे फिचर्स के साथ आता है। इसका टच स्क्रीन 1.72 इंच है। Noise ColorFit Pro 4 में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा, स्टेप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसी फिटनेस ट्रैकिंग सुविधाएं भी हैं। इस स्मार्टवॉच की खास बात ये है कि यह Unisex है, यानी लड़की और लड़के दोनों ही इसे पहन सकते हैं। यह स्मार्टवॉच डिसेंट प्राइस और फीचर्स के साथ एक अच्छा विकल्प है।

Maxima Max Pro X6

तीन हजार के अंदर आपके लिए Maxima Max Pro X6 भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह स्मार्टवॉच भी Unisex है। Square डायल शेप के साथ इसका डिसप्ले साइज 43mm है। इसमें आपको ब्लैक और पीच कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है जिसकी मदद से आप फोन पर बात कर सकते हैं। इस वॉच के साथ स्लीप ट्रैकिंग और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर भी मिलता है। Maxima Max Pro X6 में Realtek का प्रोसेसर है।

Zebronics ZEB-FIT4220CH

यह स्मार्टवॉच कई सारे फीचर्स ऑफर करता है। बजट में आने वाला Zebronics ZEB-FIT4220CH 47 मिमी केस के साथ आता है, जो दिखने में काफी प्रीमियम लगता है। इसमें SpO2 ट्रैकिंग और ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है। इस स्मार्टवॉच सेगमेंट के लिए बैटरी लाइफ एवरेज है, लेकिन इसे चार्ज करना समस्याग्रस्त है क्योंकि चुंबकीय कनेक्टर आसानी से डिस्कनेक्ट हो जाता है।

NoiseFit Active

इस स्मार्टवॉच का प्राइस तीन हजार रुपये से थोड़ा ज्यादा है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। NoiseFit Active में आपको एक्सरसाइज मोड, हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग सहित फिटनेस और स्वास्थ्य ट्रैकिंग सुविधाएं मिलती हैं। NoiseFit Active ट्रेडिशनल फिटनेस ट्रैकर्स की तुलना में डिजाइन के मामले में कुछ अधिक प्रदान करता है।

Realme TechLife Watch S100

Realme TechLife Watch S100 एक किफायती स्मार्टवॉच है। इसमें 1.69-इंच की रंगीन स्क्रीन है। इसमें आपको आपको हृदय गति, रक्त ऑक्सीजन और शरीर के तापमान सहित विभिन्न फिटनेस और स्वास्थ्य ट्रैकिंग सुविधाएं भी मिलती हैं। इसकी कीमत करीब 1,599 रुपये है।

Tags:    

Similar News