Flipkart Sale 2024: iphone, AC और कूलर्स, फ्रिज पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Flipkart Mega June bonanza Sale: इस सेल में यूजर्स को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर मिल रहा है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-06-14 11:14 GMT

Flipkart Sale big offers on iphone, AC Fridge Coolers

Flipkart Mega June Bonanza Sale: अगर आप बेहद कम दाम में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर दे रहा है। बता दें कि, Flipkart Mega June bonanza Sale का ऐलान कर दिया है। ये सेल 13 जून से 19 जून तक चलने वाली है। इस सेल के दौरान यूजर्स को iPhone, Smart Tv, ACs और कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। खासकर आईफोन लवर के लिए अच्छी खबर है क्योंकि iPhone 15 को अब तक की सबसे कम कीमत में लिस्टेड किया गया है। तो आइए जानते है इस सेल के बारे में विस्तार से:

Flipkart दे रहा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट (Flipkart Offers And Discounts): 

फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स के लिए Flipkart Mega June bonanza Sale लेकर आया है। जिसकी शुरुआत आज यानी 13 जून से हो गई है। बता दें कि, इस सेल का नाम Mega June Bonanza है। इस सेल के दौरान यूजर्स को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। Flipkart App पर इस सेल की जानकारी सामने आई है। 

फ्लिपकार्ट पर इस सेल के पोस्टर को देख सकते हैं, जिसमें स्मार्ट टीवी, फ्रिज, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ACs और फर्नीचर को लिस्टेड किया गया है। बता दें कि, 16 जून को Father's Day के मौके पर ये सेल आया है।   


Apple iPhone 15 को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान लिस्टेड देखा गया है। इस सेल के पोस्टर पर लिखा है कि, ये अब तक की सबसे कम कीमत होगी। हालांकि ये प्राइस क्या होगा इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। आईफोन 15 में Dynamic Island और 48MP का कैमरा दिया गया है। इसके बाकी फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। 

वाहन Flipkart की इस सेल में स्मार्टफोन पर 40 पर्सेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ये जानकारी फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है। इस सेल के दौरान Samsung, Redmi, Vivo और OnePlus समेत कई प्रोडक्ट को बेहद सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। कई दूसरे ब्रांड के स्मार्टफोन को भी सस्ते में यूजर्स खरीद सकते हैं। 

Flipkart की इस सेल में टीवी एंड अदर एप्लाइसेंस पर भी डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। सेल बैनर पर लिस्टेड डिटेल्स में बताया गया है कि, यूजर्स टीवी, AC, फैंस और एयर कूलर को भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। टीवी पर इस सेल में 55-70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं AC की शुरुआती कीमत 26,490 रुपए से लिस्टेड है। इसके अलावा लाइफ स्टाइल और अन्य फैशन कैटेगरी भी इस डील में शामिल है, जहां सस्ते में ग्राहक कपड़े और जूते आदि भी खरीद सकते हैं। 

Tags:    

Similar News