Lenovo Yoga Slim 7x Review: धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें Review और कीमत

Lenovo Yoga Slim 7x Price: लेनेवो ने अपने लेटेस्ट लैपटॉप Lenovo Yoga Slim 7x को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में 14.5 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ 70Wh बैटरी मिलती है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-08-07 10:40 GMT

Lenovo Yoga Slim 7x 

Lenovo Yoga Slim 7x Review: लेनेवो ने अपने लेटेस्ट लैपटॉप Lenovo Yoga Slim 7x को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में 14.5 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ 70Wh बैटरी मिलती है। इस लैपटॉप के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी काफी बेहतर हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Lenovo Yoga Slim 7x के फीचर्स, कीमत और रिव्यू के बारे में विस्तार से:

Lenovo Yoga Slim 7x के फीचर्स, कीमत और रिव्यू (Lenovo Yoga Slim 7x Features and Review)

Lenovo Yoga Slim 7x के फीचर्स, कीमत और रिव्यू (Lenovo Yoga Slim 7x Features, Review And Price) की बात करें तो ये लैपटॉप कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। Lenovo Yoga Slim 7x में 14.5 इंच की OLED डिस्प्ले मिलता है। ये लैपटॉप 3K रेजोल्यूशन 2944 x 1840 पिक्सल, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100%DCI-P3 और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की बात करें तो ये लैपटॉप डॉल्बी विजन, ग्लेयर और HDR 600 को सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप में इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स के साथ Snapdragon X Elite X1E-78-100 प्रोसेसर मिलता है। ये लैपटॉप विंडोज 11 Home 64 पर चलता है। इस लैपटॉप में 16GB LPDDR5X-8448MHz और 512GB SSD M.2 2242 PCIe Gen4 TLC दी गई है।


Lenovo Yoga Slim 7x के स्पेसिफिकेशन ( Lenovo Yoga Slim 7x Specifications) की बात करें तो इस लैपटॉप में FHD MIPI IR वेबकेम मिलता है, ये लैपटॉप 3 वॉयस आईडी माइक्रोफोन से लैस है। इस लैपटॉप में हाई क्वालिटी ऑडियो के लिए 4 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में तीन यूएसबी 4 टाइप सी पोर्ट, ऑडियो जैक, HDMI 2.1 आउटपुट, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट दिया गया है। ये लैपटॉप 4 सेल 70Wh बैटरी के साथ आता है जो कि 65W यूएसबी-सी का सपोर्ट करती है। ये लैपटॉप कॉस्मिक ब्लू कलर में आता है। इस लैपटॉप में 1.5 मिमी की ट्रैवल, एंटी-ऑयल कोटिंग वाला एक कीबोर्ड और एक बड़ा ट्रैकपैड मिलता है।

Lenovo Yoga Slim 7x की कीमत (Lenovo Yoga Slim 7x Price)

Lenovo Yoga Slim 7x की कीमत (Lenovo Yoga Slim 7x Price in India) की बात करें तो इस लैपटॉप की कीमत 1,35,360 रुपए है। इस लैपटॉप को Lenovo की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ Lenovo Urban B535 Backpack, ऑनसाइट अपग्रेड के साथ 1 साल की प्रीमियम केयर, 1 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन के अलावा लेजर प्रेजेंटर के साथ Lenovo Yoga माउस की भी मिल सकता है।

Tags:    

Similar News