Moto E40 Smartphone : अगले हफ्ते भारत में लॉन्च हो रहा Moto E40 स्मार्टफोन, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Moto E40 Smartphone : Moto E40 स्मार्टफोन को भारत में अगले हफ्ते 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-10-08 05:52 GMT

 अगले हफ्ते भारत में लॉन्च हो रहा Moto E40 (फोटो - सोशल मीडिया)

Moto E40 Smartphone : मोटोरोला कंपनी (Motorola Company) ने भारत में Moto E40 स्मार्टफोन को अगले हफ्ते लॉन्च करने का फैसला कर दिया है। इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर भी जारी किया गया है। फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री होने की भी जानकारी मिली है। Moto E40 स्मार्टफोन के लॉन्च टीजर में इसके फीचर्स को भी दिखाया है। आइए जानते हैं भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में कई जानकारी। 


Moto E40 स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग का एलान हो गया है। स्मार्टफोन को अगले हफ्ते 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री की शुरुआत होगी। इस स्मार्टफोन के फीचर की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ कई और दमदार फीचर दिए गए हैं।

 Moto E40 स्मार्टफोन फीचर


 Moto E40 स्मार्टफोन (फोटो - सोशल मीडिया)

मोटो ई 40 स्मार्टफोन के फीचर की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें 90 Hz रिफ्रेश रेट वाला पंच होल डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ इसमें Unisoc T700 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। Moto E40 स्मार्टफोन में 4 GB RAM और 64 GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

Moto E40 स्मार्टफोन कैमरा

Moto E40 स्मार्टफोन में कैमरा क्वॉलिटी की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन लेंस, सेंसर्स और फ्रंट कैमरे की जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसके आलावा इस स्मॉर्टफोन में फिंगर प्रिंट स्कैनर, फेस लॉक की सुविधा दी गई है। 


Moto E40 स्मार्टफोन की कीमत

भारत में Moto E40 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग 12 अक्टूबर को होने वाली है। इस स्मार्टफोन की संभावित कीमत की बात करें तो यह यूजर्स को 15,000 से 20, 000 रुपये के बीच मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को पिंक क्ले और कार्बन ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है। Moto E40 स्मार्टफोन में 5000 mAh की पावर फुल बैटरी दी जा रही है।

 

Tags:    

Similar News