OnePlus Ace 3V का डिजाइन हुआ लीक, कुछ ऐसा होगा लुक, जानें फीचर्स भी

OnePlus Ace 3V Smartphone Price: इस महीने ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसके लॉन्च होने से पहले ही इसका डिजाइन लीक हो गया है। वहीं इस फोन में कई कमाल के फीचर्स भी हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-03-05 14:56 GMT

OnePlus Ace 3V Smartphone Price

OnePlus Ace 3V Smartphone Price: अगर आप OnePlus के फैन है और इसके लेटेस्ट स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। oneplus का लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Ace 3V इस महीने ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसके लॉन्च होने से पहले ही इसका डिजाइन लीक हो गया है। इस फोन में फीचर्स भी कमाल के होंगे। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही यह 5,500mAh की बैटरी से लैस होने की उम्मीद हैै। यह फोन भारत सहित अन्य ग्लोबल बाजार में वनप्लस नॉर्ड 5 नाम से लॉन्च हो सकता है। तो आइए जानते हैं कैसा होगा OnePlus Ace 3V का डिजाइन और फीचर्स:

OnePlus Ace 3V का डिजाइन और फीचर्स (OnePlus Nord 5/OnePlus Ace 3V Design And Features): 


OnePlus Nord 5/ OnePlus Ace 3V के डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो OnePlus Ace 3V डिजाइन रेंडर लीक हो गई है। दरअसल माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर एक यूजर ने OnePlus Ace 3V (OnePlus Nord 5) के स्कीमैटिक्स शेयर किए हैं। जिसमें देखने को मिला है कि, स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वर्टीकल LED फ्लैश के साथ आएगा। इस फोन के पीछे की ओर पेरिस्कोप लेंस और हैसलब्लैड ब्रांडिंग भी दिखाई देगी। वहीं वॉल्यूम और पावर बटन राइट साइड पर दिया गया है। इसके अलावा एक अलर्ट स्लाइडर लेफ्ट साइड पर है। साथ ही सेंटर में वनप्लस का ब्रांड लोगो है। स्मार्टफोन के स्कीमैटिक्स में सेल्फी कैमरे के लिए समान बेजेल्स और पंच होल कटआउट के साथ फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिला है।

OnePlus Ace 3V के फीचर्स (OnePlus Nord 5/OnePlus Ace 3V Features):

OnePlus Ace 3V/OnePlus Nord 5 के संभावित फीचर्स की बात करें तो ये फोन ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम के पेश हो सकती है। इसे दो मॉडलों में भी लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें एक फ्लैट और दूसरा कर्व्ड-एज बॉडी वाला होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अभी फोन के डिस्प्ले साइज का पता तो नहीं चला है लेकिन यह 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ एंट्री ले सकता है। बता दें लीक और कई रिपोर्ट के अनुसार OnePlus Ace 3V में नया स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट और Adreno 732 GPU लगाया जा सकता है। वहीं मेमोरी को सेव करने के लिए इस नए मोबाइल में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मौजूद हो सकता है।
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 100W फास्ट-वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलने की डिटेल बताई गई है। दरअसल इस फोन के लॉन्च टाइमलाइन (संभावित) की डिटेल कंपनी ने फिलहाल शेयर नहीं की है, लेकिन लीक में जो प्रोसेसर बताया गया है उसके मुताबिक वह इस माह यानी महीने मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। 
Tags:    

Similar News