OnePlus के इन स्मार्टफोन्स को मिला बड़ा अपडेट, बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Oneplus Smartphone: Oneplus यूजर्स को OxygenOS 14 बेस्ड एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलना अब शुरू हो गया है। नए अपडेट में लॉक स्क्रीन शॉर्टकट जो है पहले से काफी बेहतर हुआ है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-05-01 08:14 GMT

Oneplus Smartphone: अगर आप वनप्लस यूजर्स हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। ग्राहकों को कंपनी ने बड़ा और नया अपडेट दिया है। जिसके बाद फोन चलाने का अंदाज बदलने वाला है। दरअसल Oneplus यूजर्स को OxygenOS 14 बेस्ड एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलना अब शुरू हो गया है। इस अपडेट में यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को अपग्रेड के किया गया है।

बता दें कि, इस नए अपडेट में लॉक स्क्रीन शॉर्टकट जो है पहले से काफी बेहतर हुआ है। इस अपडेट में वनप्लस ने पहली बार परफॉर्मेंस के लिए ट्रिनिटी इंजन पेश किया है। इसके अलावा इंजन हैवी टास्किंग फीचर गेमिंग और कैमरा ऐप के लिए काम करता है। जिसके कारण यूजर्स को मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस भी मिलता है। दरअसल कंपनी ने इसे एडवांस परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन ऑपरेटिंग सिस्टम भी बताया है। इन सभी अपडेट के अलावा भी यूजर्स को कई अन्य अपडेट्स भी मिले हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं OnePlus में मिलने वाले नए अपडेट के बारे में:

OnePlus के इन स्मार्टफोन्स को मिला बड़ा अपडेट

Oneplus में नए अपडेट OxygenOS 14 मिलने के बाद पावर कंजपशन और परफॉर्मेंस बूस्ट हो चुका है। इस नए अपडेट में लॉक स्क्रीन शॉर्टकट पहले से काफी बेहतर हो चुका है। वहीं कंपनी का दावा है कि, ट्रिनिटी इंजन यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने का काम करता है। Trinity Engine को वनप्लस के नए अपडेट में यूजर्स के लिए दिया गया है। ये फीचर इंजन हैवी टास्किंग, गेमिंग और कैमरा ऐप के लिए काफी बढ़िया काम करता है। इसकी मदद से यूजर्स को मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी ने इसे एडवांस परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन ऑपरेटिंग सिस्टम भी बताया है। इसके अलावा इससे पावर कंजपशन और परफॉर्मेंस बूस्ट हो गया है।

फाइल डॉक यूजर्स के लिए खास फीचर है, जो कई ऐप्स के जरिये फाइल शेयर कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स को डॉक में ही किसी भी चीज को कॉपी करने का ऑप्शन मिलता है। 


Smart Cutout फीचर जो है वे सैमसंग, शाओमी और दूसरे फोन्स में दूसरे नाम से मिलता है। अब वनप्लस ने भी इस नए अपडेट को देना शुरू कर दिया है। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को किसी भी सब्जेक्ट पर लॉन्ग प्रेस करना होगा और कोई खास कटआउट एक्सट्रेक्ट हो जाता है। इस नए अपडेट में लॉकस्क्रीन शॉर्टकट के साथ इसमें दो एडिशनल शॉर्टकट भी जोड़े गए हैं। बता दें कि, इस थीम को यूजर्स लॉक स्क्रीन पर एड कर सकते हैं।

बता दें कि, नए अपडेट को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको सेटिंग के ऑप्शन में जाना होगा, फिर सिस्टम अपडेट पर जाना होगा। इसके बाद अब यहां चेक फॉर अपडेट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अगर आपको नया अपडेट देखने को मिलता है तो आप उसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। 

इन डिवाइस को मिला नया अपडेट:

OnePlus Open, OnePlus Pad, OnePlus 9, OnePlus 9 Pro, OnePlus 9R, OnePlus 9RT, OnePlus 10 Pro, OnePlus 10R, OnePlus 10T, OnePlus 11, OnePlus 11R OnePlus 12 OnePlus 12R OnePlus 8T OnePlus Nord 3 OnePlus Nord 2T OnePlus Nord N30 SE OnePlus Nord N30 OnePlus Nord N20 SE OnePlus Nord N20 OnePlus Nord CE 3 5G OnePlus Nord CE 3 Lite 5G OnePlus And Nord CE 2 Lite5G

Tags:    

Similar News