Oneplus Nord 5 Features: लॉन्च होने से पहले लीक हुई Features, जानें इसके बाकी Specifications

Oneplus Nord 5 Features Leaked: कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन oneplus Nord 5 में कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 SoC द्वारा संचालित होगा।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-03-08 10:15 GMT

Oneplus Nord 5 Features: अगर आप OnePlus के फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। बता दें OnePlus Nord 5 का फीचर्स लॉन्च होने से पहले ही लीक हो चुका है। बता दें पिछले साल ही वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) लॉन्च हुआ था। अब वहीं Oneplus Nord 5 के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कई बेहतरीन फीचर्स यूजर्स को मिलने वाले हैं। तो आइए जानते हैं Oneplus Nord 5 के फीचर्स:

Oneplus Nord 5 के फीचर्स (OnePlus Nord 5 Features): 

Oneplus Nord 5 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में वनप्लस 12आर के समान कैमरा सेटअप मिलने वाला है। लीक हुई जानकारी की मानें तो oneplus Nord 5 में 12R के अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो सेंसर भी मिल सकते हैं। वहीं फोन Sony IMX 890 सेंसर द्वारा भी समर्थित हो सकता है, जो बेहतर फोटोग्राफिक एक्सपीरियंस के लिए काफी अच्छा माना जाएगा। 

Oneplus Nord 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 SoC द्वारा संचालित होगा। जिसमें यूजर्स को फोन में 16GB तक रैम मिल सकेगी। साथ ही इसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला 6.74-इंच 120Hz OLED डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा Oneplus Nord 5 की डिस्प्ले कुछ हद तक वनप्लस 12आर के समान ही होगा, लेकिन इसमें एलटीपीओ पैनल मिल सकता है। 


OnePlus Nord 5 की बैटरी (Oneplus Nord 5 Battery): 

अगर लीक की मानें तो, यह फोन 5,500mAh की बैटरी के साथ बाजार में उतर सकती है। इसके अलावा वनप्लस नॉर्ड 5 में ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम भी हो सकता है। 

Oneplus Nord 5 की कीमत (Oneplus Nord 5 Price): 

Oneplus Nord 5 की कीमत की बात करें तो इस डिवाइस की कीमत 35,000 रुपये से कम हो सकती है। यह एक मिड-रेंज डिवाइस हो सकता है। बता दें वनप्लस नॉर्ड 3 (Oneplus Nord 3) को कंपनी द्वारा 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। अब वहीं नए वर्जन की कीमत या तो सेम हो सकती है या थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है।

Tags:    

Similar News