Oppo A77 5G इस महीने भारत में होगा लांच, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Oppo A77 5G Launch : Oppo अपने नवीनतम स्मार्टफोन Oppo A77 5G को इस महीने भारत में लांच करेगा। स्मार्टफोन में 8GB RAM और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की बात कही गई है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update:2022-08-01 13:38 IST

Oppo A77 (Image Credit : Social Media) 

Oppo A77 5G Launch : स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Oppo भारत में अपने नवीनतम 5G फ़ोन Oppo A77 को लांच करने वाला है। लीक रिपोर्ट्स के आधार पर यह माना जा रहा है कि अगस्त के पहले हफ्ते में ही यह नया डिवाइस लांच हो सकता है। गौरतलब है कि Oppo A77 5G को थाईलैंड में जून में लॉन्च किया गया था। थाईलैंड में लॉन्च किया गया वेरिएंट MediaTek डाइमेंशन 810 SoC से लैस था। जबकि भारत में लांच होने वाला वैरिएंट MediaTek Helio G35 द्वारा संचालित हो सकता है। यह संभवतः Android 12-आधारित ColorOS 12.1 कस्टम स्किन पर चलेगा। आइये जानते हैं इस नवीनतम स्मार्टफोन के स्फेशिफिकेशंस और कीमत के बारे में-

Oppo A77 Specifications

Oppo A77 5G में गेमिंग और इंटरमेंट के लिए एक बड़ा LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। डिस्प्ले का साइज 6.56-इंच हो सकता है जो HD+ रेजुलेशन और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बैटरी के मामले में, Oppo A77 में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी पैक हो सकती है। स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, डिवाइस संभवतः Android 12-आधारित ColorOS 12.1 कस्टम स्किन पर चलेगा।

Oppo A77 5G Camera की बात करें तो वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें रात के फीचर्स के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का एआई पोर्ट्रेट लेंस मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन अल्ट्रा-लीनियर डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ भी आ सकता है। Oppo A77 के भारतीय संस्करण में 8GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की बात कही गई है।

Oppo A77 Price

Oppo A77 स्मार्टफोन दो रंग विकल्प- सनसेट ऑरेंज और स्काई ब्लू पेश कर सकता है। हालांकि ब्रांड की ओर से अभी इसे स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन तथा कीमत के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लीक रिपोर्ट के आधार कहा जा सकता है कि, बेस वेरिएंट के लिए इस स्मार्टफोन की कीमत 16,000 रुपये हो सकती है।

Tags:    

Similar News