Samsung Galaxy M55s Price: धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा ये फोन

Samsung Galaxy M55s Price: सैमसंग अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55s को लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-09-19 11:01 IST

Samsung Galaxy M55s Price, Samsung Galaxy M55s Features, Samsung Galaxy M55s Launch Date, Tech News, Technology 

Samsung Galaxy M55s Price: सैमसंग अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55s को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। इस फोन को हाल ही में भारत की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड वेबसाइट (BIS) पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आई थी। अब सैमसंग साइट पर Galaxy M55s के सपोर्ट पेज को स्पॉट किया गया है। ये फोन Galaxy M55 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। तो ऐसे में आइए जानते हैं Samsung Galaxy M55s के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से:

Samsung Galaxy M55s के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Samsung Galaxy M55s Features, Launch Date And Price):

Samsung Galaxy M55s के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Samsung Galaxy M55s Features, Launch Date And Price) की बात करें तो ये फोन कई बार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट मिल सकता है। स्टोरेज के मामले में इस डिवाइस में 8GB रैम दी जा सकती है। ये फोन एंडरॉयड 14 पर काम कर सकता है। इस फोन में 2.4GHz और 5GHz वाई-फाई बैंड सपोर्ट दिया जा सकता है। ये डिवाइस सिंगल-कोर में 1003 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 2309 अंक हासिल किया है। इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी काफी तगड़े हैं। 


Samsung Galaxy M55s के लॉन्च डेट की बात करें तो कंपनी 27 सितंबर से शुरु होने वाली अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में गैलेक्सी एम55एस को सेल के लिए पेश कर सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल कन्फर्म होना बाकि ही है। 

Samsung Galaxy M55s की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 30 हजार रुपए के आस-पास हो सकती है। वहीं, लॉन्च के बाद इस फोन को Amazon और the Samsung India website से खरीदा जा सकता है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Tags:    

Similar News