Sony Bravia 8 OLED: धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ ये टीवी,जानें Review

Sony Bravia 8 OLED Price: अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Sony ने अपने तगड़े फीचर्स वाले टीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-08-15 15:40 GMT

Sony Bravia 8 OLED

Sony Bravia 8 OLED Price: अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Sony ने अपने तगड़े फीचर्स वाले टीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Sony Bravia 8 OLED सीरीज को कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। Sony ने 65 इंच (K-65XR80) और 55 इंच (K-55XR80) स्क्रीन साइज के टीवी को पेश किए हैं। इन दोनों ही टीवी में ऑटो HDR टोन मैपिंग, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) जैसे फीचर मिलते हैं। ये 4K रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्‍क्रीन के साथ सती है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Sony Bravia 8 OLED Series के फीचर्स, कीमत और रिव्यू के बारे में विस्तार से: 

Sony Bravia 8 OLED Series के फीचर्स, कीमत और रिव्यू (Sony Bravia 8 OLED Series Features And Review):

Sony Bravia 8 OLED Series के फीचर्स, कीमत और रिव्यू (Sony Bravia 8 OLED Series Features And Review) की बात करें तो ये टीवी कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। सोनी ब्राविया 8 OLED टीवी सीरीज को 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। ये टीवी 4K (3,840 x 2,160 पिक्सल) पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्‍प्‍ले की बात करें तो इस टीवी में HDR10, डॉल्बी विजन और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट मिलता है। ये दोनों नए टीवी AI की खूबियों वाले XR इमेज प्रोसेसर से लैस है। इस टीवी में XR 4K अपस्केलिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि, ये टेक्निक 2K सिग्नल को 4K क्वालिटी तक ले जाती है, जिससे यूजर्स को अच्‍छा एक्‍सपीरियंस मिलता है। 

Sony Bravia 8 OLED Smart TV specifications की बात करें तो Sony Bravia 8 OLED स्मार्ट टीवी में डॉल्बी ऑडियो के अलावा डॉल्बी एटमॉस और DTS डिजिटल सराउंड सपोर्ट वाले स्पीकर मिलते हैं। सोनी का एकॉस्टिक सरफेस ऑडियो फीचर भी शामिल है। ये टीवी ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करता है और Apple AirPlay व HomeKit के साथ चलता है। ये टीवी 4 HDMI इनपुट और दो USB पोर्ट के साथ आता है। इसके साथ में क्रोमकास्ट भी मौजूद है। 


सोनी का ये नया टीवी गेमर्स के लिए बेस्ट है। इस टीवी में HDR सेटिंग्स को तुरंत ऑप्टिमाइज करने के लिए ऑटो HDR टोन मैपिंग मिलती है। ये वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) को भी सपोर्ट करते हैं। यूजर्स इस पर अपनी पसंदीदा फ‍िल्‍मों, टीवी एपिसोड, ऐप और गेम पर देख सकते हैं। टीवी के साथ रिमोट वॉयस कमांड को सपोर्ट मिलता है। 

Sony Bravia 8 OLED smart TV सीरीज को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने 65 इंच (K-65XR80) और 55 इंच (K-55XR80) स्क्रीन साइज के टीवी पेश किए हैं। इनमें ऑटो HDR टोन मैपिंग, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) जैसे फीचर मिलते हैं। दोनों टीवी में 4K रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्‍क्रीन है। Sony Bravia 8 OLED में HDR10, HLG और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। इनमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट के साथ Apple AirPlay के लिए सपोर्ट दिया गया है। 

Sony Bravia 8 OLED Smart TV की कीमत (Sony Bravia 8 OLED Smart TV price in India): 

Sony Bravia 8 OLED Smart TV की कीमत (Sony Bravia 8 OLED Smart TV price in India) की बात करें तो इस टीवी के 55 इंच मॉडल (K-55XR80) की कीमत 2 लाख 19 हजार 990 रुपए से शुरू होती है। 65 इंच वाला (K-65XR80) मॉडल की कीमत 3 लाख 14 हजार 990 रुपए का है। इस टीवी को सोनी सेंटर्स के अलावा प्रमुख इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टोर्स और ई-कॉमर्स पोर्टलों से खरीदा जा सकता है। 

Tags:    

Similar News