Kerala News : गूगल मैप के भरोसे नदी में घुस गए कार सवार, ऐसे बची उनकी जान

Kerala News : केरल में गूगल मैप के सहारे अस्पताल जा रहे दो युवक अपनी कार को उफनती नदी में लेकर चले गए। हालांकि अचानक वाहन के एक पेड़ से फंस गया। जिसके बाद कार में सवार लोगों को फायर बिग्रेडप ने बचाया।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-30 12:47 GMT

Kerala News : केरल के सुदूर उत्तरी कासरगोड जिले में 'गूगल मैप' का उपयोग करके अस्पताल का रास्ता तलाश रहे दो युवक को भारी पड़ गया। गूगल मैप में रास्ता देखने की वजह से अपनी कार को उफनती नदी में लेकर चले गए। जब तक दोनों कुछ समझ पाते वे नदी के तेज बहाव में बुरी तरह फंस गए थे। नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। दोनों युवकों की किस्मत अच्छी थी कि नदी में कार गिरने के बाद एक पेड़ में जाकर फंस गई। जिसके बाद दोनों का रेस्क्यू किया गया। युवक ने बताया- गूगल मैप में उन्हें एक पतली सड़क पर जाने का नोटिफिकेशन मिला। गाड़ी लेकर पहुंचे तो वह नदी में बना एक पुल था। जिसके दोनों तरफ कोई दीवार भी नहीं थी। चूंकि, अंधेरा ज्यादा था इसलिए कुछ दिखा नहीं।

गूगल मैप ने नए पुल के बारे में नहीं दी जानकारी

दरअसल, कन्हानगढ़ के निवासी अब्दुल रहसीद और थसरीफ गुरुवार की सुबह कासरगोड शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर कुट्टीकोले के पास पल्लांची में दुर्घटना के शिकार हो गए। दोनों लोग गूगल मैप नेविगेट की मदद से दक्षिण कन्नड़ के उप्पिनंगडी की ओर जा रहे थे। गूगल मैप की मदद से जब वे एक पुराने पुल पर पहुंचे, जिसमें रेलिंग नहीं थी। हालांकि, नदी पार करने के लिए वहां एक नया पुल भी था, जिसमें रेलिंग लगी हुई थी। लेकिन गूगल मैप ने उस नए पुल के लिए नेविगेट नहीं किया।

फायर बिग्रेड ने दोनों को रस्सियों के सहारे की रेस्क्यू

पुराने पुल पर जब दोनों पहुंचे तो उस समय अंधेरा हो चुका था और भारी बारिश भी हो रही थी। जिस वजह से बारिश के कारण उफनती नदी में कार गिर गई। हालांकि कार बह गई थी, लेकिन दोनों किसी तरह कार के दरवाजे की विंडस्क्रीन से बाहर निकल आए और पेड़ की टहनियों को पकड़कर खड़े हो गए। उन्होंने अपने रिश्तेदारों को मोबाइल फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद फायर बिग्रेड को अपनी लोकेशन के बारे में बताया। बाद में फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रस्सियों की सहायता से दोनों व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

Tags:    

Similar News