UGC NET RESULT 2024 LIVE : LATEST! UGC NET परिणाम की ये हो सकती है संभावित तिथि , NTA की वेबसाइट से लेते रहे अपडेट

UGC NET RESULT 2024 LIVE : अक्टूबर मध्य में UGC NET रिजल्ट की संभावित तिथि सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा परिणाम की घोषणा 12 से 15 अक्टूबर, 2024 तक हो सकती है।

Written By :  Garima Shukla
Update:2024-10-09 19:41 IST

UGC NET RESULT 2024 LIVE : यूजीसी नेट परिणाम को लेकर प्रतीक्षा बढ़ती ही जा रही है I हर जगह रिजल्ट जारी होने की संभावनाएं जारी की जा रही हैं लेकिन NTA की तरफ से रिजल्ट का कोई आधिकारिक एलान नहीं हो रहा है I चार सप्ताह से ज्यादा का समय उत्तर कुंजी जारी हुए भी हो चूका है I अभ्यर्थी के साथ ही SC के एडवोकेट्स भी सोशल मीडिया पर लगतार एनटीए से परिणाम को लेकर सवाल कर रहे हैं I

यदि परिणाम जारी होने की तिथि को लेकर तेज होती अटकलों के बारे में जानें तो अक्टूबर मध्य में UGC NET रिजल्ट की संभावित तिथि सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा परिणाम की घोषणा 12 से 15 अक्टूबर, 2024 तक हो सकती है। कैंडिडेट्स फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ही रिजल्ट से संबंधित ताजा अपडेट के लिए विजिट कर सकते हैं ।

Tags:    

Similar News