1 Day Mumbai Trip: मुंबई में पार्टनर संग प्लान करें एक दिन की ट्रिप, गुजारें क्वालिटी टाइम

1 Day Mumbai Trip: कई कपल्स को वीकेंड के मौके पर एक दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारते हुए देखा जाता है। अगर आप पार्टनर के साथ मुंबई में एक दिन की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कुछ आईडिया देते हैं।

Update: 2024-06-14 09:33 GMT

1 Day Mumbai Trip (Photos - Social Media) 

1 Day Mumbai Trip : कपल्स हमेशा छुट्टी का दिन एक साथ गुजारना पसंद करते हैं। जब भी छुट्टी पर कहीं जाने की बात आती है तो नई जगह पर जाना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक ही जगह पर जाकर बार-बार वैसा एंजॉय करने को नहीं मिल पाता जितना नहीं जगह पर मिलता है। जो लोग वीकेंड पर छुट्टी पर जाते हैं वह हमेशा ही कोई ना कोई नई जगह ढूंढते रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ जाने के लिए कुछ अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ आईडिया लेकर आए हैं। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ एक दिन का वीकेंड आसानी से बता सकते हैं और आपको हर बार नई जगह की तलाश नहीं करनी होगी।

मुंबई में इस तरह प्लान करें ट्रिप (Plan Your Trip in Mumbai like This)

अगर आप अपने शहर में ही पार्टनर के साथ एक दिन की ट्रिप प्लान कर रहे हैं। तो आपको दिन की शुरुआत किसी अच्छे रेस्टोरेंट से करनी चाहिए। आप अपने घर के आसपास किसी अच्छे रेस्टोरेंट में पार्टनर के साथ सुबह 10:00 से 11 के बीच ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपको मूवी डेट का प्लान करना चाहिए।

दोपहर 12:00 का कोई शो लिया जा सकता है। इसके जरिए आपको अपने पार्टनर के साथ 3 घंटे का वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मूवी देखने के बाद आप किसी अच्छी जगह पर लंच के लिए जा सकते हैं। मुंबई में कहीं सारी होटल है जहां पर लंच किया जा सकता है। अगर आप लंच के बाद सुकून का एहसास करना चाहते हैं तो समुद्र के किनारे बैठने का प्लान बना सकते हैं।

Mumbai

पार्टनर के साथ समुद्र के किनारे पर बैठकर आप घंटों बात कर सकते हैं। सनसेट का नजारा पार्टनर के साथ देखने वाक्य में दिलचस्प होता है। इसके बाद आप रात 9 से 10 बजे तक पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजर कर डिनर करके वापस घर जा सकते हैं।

कोई भी कपल इस तरह की वीकेंड ट्रिप मुंबई के अलग-अलग जगह पर प्लान कर सकता है। एक ट्रिप में काम जगह शामिल रहेगी तो आपको घूमने भी मजा भी आएगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय भी गुजार सकेंगे। 

Mumbai

 

Tags:    

Similar News