World Tourism Day 2022: यूपी में छिपी सबसे खूबसूरत जगह, आइए घुमाते हैं आपको

World Tourism Day 2022: दरअसल हर साल 27 सितंबर को World Tourism Day मनाया जाता है। इसकी शुरुआत चर्चा 1970 में यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से शुरू की गई थी।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-27 07:56 GMT

Famous Places in Uttar Pradesh (Image: Social Media)

World Tourism Day 2022: दरअसल हर साल 27 सितंबर को World Tourism Day मनाया जाता है। इसकी शुरुआत चर्चा 1970 में यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से शुरू की गई थी। जिसके 10 साल बाद यानी पहली बार 27 सितंबर, 1980 को विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इसके बाद से हर साल 27 सितंबर को World Tourism Day मनाया जाता है। आइए विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर हम उत्तर प्रदेश यूपी में छिपी सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहें हैं, जहां आपको एक बार जरूर घूमना चाहिए:

सोनभद्र (Sonbhadra)

दरअसल उत्तर प्रदेश का सोनभद्र घूमने के लिए बेस्ट जगह है। खासकर मानसून में घूमने के लिए ये बेस्ट चॉइस है। दरअसल सोनभद्र को एनर्जी कैपिटल भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आपको नेचर से ज्यादा लगाव है या रिमझिम बारिश का अद्भुत नज़ारा देखना चाहते हैं तो फिर आप सोनभद्र घूमने के लिए जा सकते हैं। बता दे यहां आप अगोरी का किला, विजयगढ़ का किला, धंधरौल बांध और रेणुकेश्वर महादेव मंदिर जैसी जगहों पर जा सकते हैं या घूम सकते हैं।

सारनाथ (Sarnath)

दरअसल उत्तर प्रदेश में सारनाथ एक पवित्र पर्यटन स्थल है। जो अपनी शांत और हरा भरा वातावरण के लिए मशहूर है। बता दे ये एक बहुत ही शांत और आध्यात्मिक शहर है। सारनाथ बौद्धों के चार सबसे पवित्र स्थानों में से भी एक है। दरअसल यहां आप उत्तर प्रदेश में एक अनोखे और खूबसूरत अनुभव के लिए जा सकते हैं। ये जगह आपको वाकई बेहद पसंद आएगी।

आदमगढ़ की पहाड़िया (Adamgarh Rock Shelter) 

दरअसल आदमगढ़ की पहाड़िया होशंगाबाद से 3 किलोमीटर की दूरी पर इटारसी रोड़ पर दक्षिण में स्थित हैं। बता दे आदमगढ़ की यह पहाड़ी विंध्याचल पर्वत माला में मौजूद है जो खास कर पुराने शैल चित्र के लिए जानी जाती हैं। यहां एक पत्थर से बनी चतुर्भुज शिला पर इस पहाड़ी से संबंधित जानकारी लिखी हुई हैं, जिसे पढ़कर यहां के बारे में काफि कुछ जानकारी प्राप्त हो सकती है। यह बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है।

चित्रकूट धाम (Chitrkoot Dham)

दरअसल उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित है। बता दे चित्रकूट एक ऐसी तपोस्थली है जहां की मिट्टी, पहाड़ों, वनो और झरनों की खुशबू देश-विदेश के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है । चित्रकूट भारत का प्राचीन तीर्थ स्थल है यहां पर मंदाकिनी नदी के घाटों का दृश्य बहुत ही सुंदर है। बता दे भगवान श्रीराम, श्री लक्ष्मण और माता सीता जी ने अपने वनवास के 11 वर्ष यही बिताए थे। आपको एक बार चित्रकूट धाम जरूर घूमना चाहिए।


Tags:    

Similar News