Adiyogi Coimbatore Travel Guide: ऐसे करें केवल 4 हजार में आदियोगी के दर्शन, यहां देखें टूर गाइड

Adiyogi Coimbatore Travel Guide: आदियोगी दर्शन करने का प्लान बना रहे है तो, यहां देखें सबसे सस्ता ट्रैवल प्लान...

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-08 12:12 GMT

Adiyogi Coimbatore Travel Guide (Pic Credit-Social Media)

Adiyogi Coimbatore Travel Guide: घूमना किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन यदि घूमने के साथ आपको पवित्र जगह के दर्शन भी हो तो फिर मजा ही आ जाता है। यदि आप भी घूमने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए हमारे पास एक बेहतरीन ट्रिप का प्लान है। जी हां हम आपके लिए भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा का दर्शन करने का काम बजट में शानदार प्लान लेकर आए है। जिसमे आप मात्र 4000/- रूपये में आदियोगी के दर्शन कर सकते है। यह ट्रैवल प्लान में आप दिल्ली से यात्रा शुरू करके वापस दिल्ली पहुंच सकते है। इसके लिए आपको केवल इस बजट वाले ट्रैवल गाइड को फॉलो करना होगा।

ऐसे करें 4 हजार में आदियोगी के दर्शन

  • सबसे पहले अपने जेब में 4000/- रूपये रखकर दिल्ली जंक्शन आ जाए।
  • इसके बाद फटाफट दिल्ली से कोयंबटूर के लिए ट्रेन पकड़िए। यहां आपको ट्रेन का टिकट 800 से 1200/-रूपये में मिल जाएगा। जो जाने आने का आपका 2000/- हो जाएगा।

ट्रेन टिकट के लिए जरूरी जानकारी

ट्रेन डिटेल्स के लिए आप IRCTC के ऐप पर जाकर जानकारी ले सकते है। आपको दिल्ली से कोयंबटूर तक के लिए सिर्फ 2 ही ट्रेन के विकल्प मिलेंगे। जिसमे टिकट लेने का सबसे आसान तरीका है। तत्काल बुकिंग या फिर यात्रपर जाने से 10 से 15 दिन पहले टिकट बुक करें। आरामदायक यात्रा के लिए आप प्री बुकिंग करके ही यात्रा करने के लिए निकले। क्योंकि यह यात्रा 40 घंटे के ऊपर की हो सकती है। जिसमे कन्फर्म टिकट लेकर बैठना उचित होगा।

  • फिर कोयंबटूर पहुंचने के बाद सबसे पहले स्टे विकल्प ढूंढिए वो भी 500 से 1000 रूपये के अंदर, आपको इस बजट में भी रहने लायक रूम मिल जायेंगे।
  • उसके बाद स्ट्रीट फूड स्टाल से कुछ खा पी लीजिए। जिसकी कीमत 100 से 200/- रूपए होगी। 
  • फिर आप वहां से बस पकड़िए, 32 किलोमीटर की यात्रा के लिए। यह यात्रा ईशा फाउंडेशन तक पहुंचने के लिए होगी। जहां के लिए आपको डायरेक्ट बस मिल जायेगी। जिसका किराया 40 से 80/- रूपये होगा।
  • एक से डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद आप ईशा फाउंडेशन पहुंच जायेंगे।
  •  यहां से गूगल मैप या फिर लोगों के साथ 500 मीटर की दूरी की यात्रा पैदल करके आप स्वर्ग पहुंच सकते है।
  • यह स्वर्ग भगवान शिव की अद्भुत भव्य प्रतिमा आदियोगी है। जहां जाकर आपको मन में सुकून और शांति का एहसास होता है।

आदियोगी (Aadiyogi)

लोकेशन: वेल्लियांगिरी तलहटी, महाशिवरात्री मैदान, इशाना विहार, कोयंबटूर, तमिलनाडु 

समय: सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक

कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के पास हरियाली और पहाड़ों के बीच खूबसूरत आदियोगी की प्रतिमा स्थित है। आध्यात्मिक रूप से एक सकारात्मक जगह है। जहां जाकर आपके मन मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खास तौर पर मंत्रोच्चार, सांस्कृतिक और वास्तुकला के लिहाज से भगवान शिव की 112 फीट ऊंची आदि योगी प्रतिमा बनाई गई है। यदि आप यहां जाते है तो शाम को 7 बजे प्रतिदिन होने वाला लाइट शो बिल्कुल भी मिस मत करिएगा। यह एक शानदार ऑडियो-विजुअल अनुभव होगा।



Tags:    

Similar News