April Fool's Day 2025: किस देश में किस तरह से मनाया जाता है अप्रैल फूल का दिन,यहाँ तो सरकारी अवकाश रहता है
April Fool's Day 2025: आज हम आपको अलग अलग जगहों पर अप्रैल फूल डे को मनाने के ख़ास अंदाज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकार आप भी हैरान रह जायेंगें।;
April Fool's Day 2025 (Image Credit-Social Media)
April Fool's Day 2025 : 1 अप्रैल को पूरी दुनिया 'अप्रैल फूड डे' के रूप में मनाती है। ऐसे में आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां देने जा रहे हैं और साथ ही आपको बताएंगें कि कहाँ-कहाँ किस अंदाज़ में इस दिन को मनाया जाता है।
किस देश में किस तरह से मनाया जाता है अप्रैल फूल डे
अप्रैल फूल डे की शुरुआत कैसे हुई और इसके पीछे की कहानी अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीके की मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरुआत यूरोप में मध्य युग के दौरान हुई थी। लेकिन वहीं कई तथ्य कुछ और ही बयां करते हैं ऐसे में इसकी स्पष्ट जानकारी अभी मौजूद नहीं है। दरअसल अप्रैल फूल डे कई जगहों पर काफी अलग तरह से मनाया जाता है। इनमें फ्रांस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत जैसे देश शामिल है।
वही आपको बता दे कि हर अलग देश में इसे मनाने का तरीका भी थोड़ा भिन्न है। स्कॉटलैंड में अप्रैल फूल डे दो दिनों तक मनाया जाता है। 1 अप्रैल और 2 अप्रैल दोनों दिन अप्रैल फूल डे मनाया जाता है जहां 1 अप्रैल को इसे अप्रैल फूल डे कहा जाता है वहीं दूसरे दिन को "टेली डे" के रूप में मनाया जाता है।
सालों से 1 अप्रैल को "अप्रैल फूल डे" के रूप में मनाया जाता है। जिसमें लोग एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। वहीँ सबसे पहले रिकॉर्ड किए गए मजाक में से एक 1698 में किया गया था। जिसके पीछे की कहानी भी काफी रोचक है। इस दिन लोगों को लंदन के टावर पर शेरों की धुलाई देखने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन बाद में जब सभी वहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके साथ मज़ाक हुआ है और वो सभी अप्रैल फूल बन गए थे। इस तरह लोगों से मजाक करने पर इस दिन को मनाये जाने से इसकी शुरुआत हुई।
वहीँ आपको बता दें कि ईरान में अप्रैल फूल डे पारसी नव वर्ष के 13वें दिन मनाया जाता है। जो मार्च के अंत में या यूं कहें कि अप्रैल की शुरुआत में मनाया जाता है। इसे सिज़दा बेदार के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं और पूरा दिन घर से बाहर बिताते हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका की बात करें तो यहां भी अप्रैल फूल डे को काफी मज़े के साथ मनाया जाता है यहाँ न्यूज़ चैनलों और रेडियो पर नकली समाचार नकली लॉटरी टिकट और अन्य नकली घोषणाएं या चुटकुले सुनाए जाते हैं। इस तरह यहाँ अप्रैल फूल डे मनाया जाता है।
इतना ही नहीं कई देश ऐसे भी हैं जहां पर अप्रैल फूल डे को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें स्पेन और कई लैटिन अमेरिका देश शामिल हैं। यहाँ इसे "दिया डे लॉस सैंटोस इनोसेंट्स" या "पवित्र मासूमों का दिन" इस तरह मनाया जाता है।
ग्रीस में अप्रैल फूल प्रैंक को गुड लक माना जाता है यहाँ के लोगों का मानना है कि अगर आप किसी के साथ ट्रिक करते हैं या उसके साथ प्रैंक करते हैं तो आपका आने वाला साल काफी अच्छा जाने वाला है।