Agra Famous Gol Gappe: एक बार खा लिए आगरा के ये गोलगप्पे तो कभी नहीं भूलेंगे स्वाद, खास मसालों से होते हैं तैयार

Agra Famous Gol Gappe: आगरा को सबसे ज्यादा पहचान वहां मौजूद ताजमहल की वजह से मिली है। अगर आप भी आगरा का ताजमहल देखने जा रहे हैं तो यहां के फेमस गोलगप्पे खाना ना भूलें।

Update: 2024-05-10 10:45 GMT

Agra Famous Golgappa (Photos - Social Media)

Agra Famous Golgappa : गोलगप्पे, चाट, दही भल्ले और अलग-अलग तरह के स्ट्रीट फूड खाने का शौकीन हर कोई होता है। हर किसी को अलग अलग तरह का खाना पसंद होता है और आप सभी अपनी पसंद के हिसाब से इंजॉय करते हैं। जब हम कहीं घूमने फिरने जाते हैं तब भी वहां के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद चखना नहीं भूलते हैं। आगरा उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जगह है और अगर आप यहां पर जा रहे हैं तो यहां पर मौजूद शीतल गली बाजार के गोलगप्पे आपको जरूर खाने चाहिए। जो एक बार इस जगह की गोलगप्पे खा लेता है वह दोबारा यहां लौट कर जरूर आता है। आगरा में खाने-पीने की हर चीज मिलती है और हर गली नुक्कड़ और चौराहे पर आप आसानी से खाने पीने की चीजों का आनंद ले सकते हैं। चलिए आज आपको शीतल गली बाजार के मशहूर गोलगप्पे के बारे में बताते हैं। आपको बता दे कि यह दुकान 50 साल से भी ज्यादा पुरानी है और लगभग तीसरी पीढ़ी इस दुकान पर काम कर रही है। यहां पर गोलगप्पे बनाने के तरीके और लोगों के प्यार की वजह से यह आज तक चल रही है।

क्यों फेमस है गोलगप्पे

यहां का बेहतरीन सवाद उपयोग किए जाने वाले मसाले की क्वालिटी और गोलगप्पे का क्रंची और उन्हें हल्का बनाने के लिए सूजी और मैदे का इस्तेमाल इस जगह को लोगों के बीच प्रसिद्ध बनाए हुए हैं। जिस समय यह गोलगप्पे तैयार किए जाते हैं उसमें अच्छी क्वालिटी का रिफाइंड तेल इस्तेमाल किया जाता है। चटनी बनाने के लिए इमली और खुद से तैयार किए गए मसाले का इस्तेमाल होता है। यहां की यही चीज ग्राहकों को अपनी ओर खींचने का काम करती है।


Full View


कितनी है कीमत

यह दुकान तब से चल रही है जब यहां ₹2 के 10 गोलगप्पे मिला करते थे और अब ₹10 के साथ गोलगप्पे मिलते हैं। बड़ी संख्या में स्वाद के दीवाने यहां पर फेमस गोलगप्पे का आनंद लेने के लिए पहुंचते है। अगर आप भी खाने पीने की शौकीन है और स्पेशली गोलगप्पा खाना आपको पसंद है तो आपको आगरा के शीतला गली बाजार के गोलगप्पे का स्वाद जरूर चखना चाहिए।

Tags:    

Similar News