Akhilesh Yadav Favorite Food Spot: लखनऊ में यहाँ रूककर नाश्ता ज़रूर करते हैं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, जानिए क्या है उन्हें पसंद

Akhilesh Yadav Favorite Food Spot: लखनऊ में एक ऐसी जगह है जहाँ का ज़ायका सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को काफी पसंद है।

Written By :  Shweta Srivastava
Update: 2023-09-28 05:14 GMT

Akhilesh Yadav Favorite Food Spot (Image Credit-Social Media)

Akhilesh Yadav Favorite Food Spot:  अगर आप लखनऊवासी हैं या कभी भी यहाँ आये हैं तो आपका कोई न कोई पसंदीदा ज़ायका तो होगा ही। फिर चाहे वो टुंडे का कबाब हो या प्रकाश की कुल्फी। ऐसे ही लखनऊ में एक ऐसी जगह है जहाँ का ज़ायका सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को काफी पसंद है। यहाँ का स्वाद ऐसा है कि न सिर्फ अखिलेश यादव खुद आकर इसे खाते हैं बल्कि अपने परिवार के लिए पैक करवाकर भी ले जाते हैं। आइये जानते हैं लखनऊ में कहाँ है ये जगह और क्या है उनकी पसंदीदा डिश।

लखनऊ में यहाँ रूककर नाश्ता ज़रूर करते हैं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक ऐसी स्टाल है जहाँ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जब भी लखनऊ में निकलते हैं तो वहां ज़रूर जाते हैं और यहाँ का ब्रेड पकोड़ा उनका पसंदीदा है। साथ ही वो अपने पूरे परिवार के लिए भी यहाँ से काफी कुछ चीज़ें पैक करवाकर भी ले जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं आइये जानते हैं क्या खासियत है यहाँ की।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की लखनऊ में एक ऐसी पसंदीदा जगह ही जहाँ वो ब्रेड पकोड़ा खाना काफी पसंद करते हैं। दरअसल ये स्टाल जानकीपुरम में अर्जुन पार्क के पास है जहाँ न केवल ब्रेड पकोड़ा बल्कि जलेबी, छोले भठूरे और पूरी सब्जी सहित कई तरह की चीज़ें मिलतीं हैं। ये अपनी दुकान सुबह 7 बजे से लगा लेते हैं और 9 बजे से यहाँ सभी कुछ मिलना शुरू हो जाता है। यहाँ की जलेबी और ब्रेड पकोड़ा काफी ज़्यादा फेमस है।

सुबह ही इस स्टाल पर भारी भीड़ जमा होने लगती है और लोग हर तरह का नाश्ता यहाँ से करते हैं। चाहे पूरी सब्जी हो या छोले भठूरे। यहाँ का दाम भी काफी रीज़नेबल है।  

Tags:    

Similar News