Bareilly Tourist Place: बरेली में है एक से बढ़कर एक ट्रैवल डेस्टिनेशन, सुरमे से लेकर झुमके तक जानें क्या है खास

Bareilly Tourist Place: झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में वाली बरेली से तो हम सभी परिचित हैं। चलिए आज यहां के बारे में और भी जान लेते हैं।

Update: 2024-02-29 15:43 GMT

Bareilly Tourist Place (Photos - Social Media)

Bareilly Tourist Place : घूमने फिरने के शौकीन अक्सर ही कहीं ना कहीं घूमने जाते हैं और वह वहां की विविधताओं को जानने का प्रयास करते हैं। ऐसे में आज हम आपको उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसका जिक्र आते ही दिमाग में सबसे पहले जो बात हिट करती है वह झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में बॉलीवुड सॉन्ग हमारे दिमाग में सबसे पहले आता है। इस गाने ने बरेली को काफी ज्यादा हाईलाइट किया है। हालांकि, बरेली बांस बरेली भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर बांस का व्यापार होता है। इसके अलावा यह टूरिस्ट प्लेस भी है।

महाभारत काल से जुड़ा है इतिहास

इसका इतिहास महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है। इसका उल्लेख दक्षिण पांचाल में मिलता है, जो की द्रुपद कथा जहां पर द्रोपदी का स्वयंवर रचा गया था। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपके यहां पर घूमने वाले प्लेस के बारे में विस्तार से बताते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार अहि छत्र उत्तरी पांचाल प्रदेश की राजधानी थी। यहां पर वाला तहसील में रामनगर गांव है जिसमें करीब तीन टाइल थे। इसके अलावा यहां भी शिलाखंड भी स्थित है। यहां पर कई स्तूप मिले हैं। इसके अलावा यहां पर जैन मंदिर है।जहां पर पार्श्वनाथ की पूजा की जाती है यह मंदिर अपने आप में कई रहस्य से भरा हुआ है यहां पर लोग मानसिक शांति के लिए भी आते हैं


यहां है एक चर्च

1856 में बिलियन बटलर जब अमेरिका से भारत पहुंचे थे। तब उन्होंने अवध और बरेली को चर्च बनाने के लिए चुना था। यहां 1870 में एक चर्च की स्थापना की जिसका नाम क्रिस्टीन महत्व डिस्ट चर्च है। जिसका मुख्य द्वार विल टावर से बना है। इसकी खास बात यह है कि यहां पर कोई चंदा नहीं लिया जाता। लोग यहां पर भगवान की पूजा के लिए कैंडल जलाने आते हैं। 25 दिसंबर के दिन यहां पर काफी भीड़ देखने को मिलती है

चर्च

विजय स्थल चौक

कारगिल का नाम तो हर किसी ने सुना है दरअसल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान कई लोग मारे गए थे। जिनकी याद में बरेली में विजय स्थल और चौक का निर्माण कराया गया। जहां पर वीर योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित की गई है। जो एक सेल्फी प्वाइंट भी है। यहां पर पर्यटक आते हैं और इतिहास के बारे में जानकर काफी खुश होते हैं। इसके अलावा यहां पर लक्ष्मी बाई की प्रतिमा भी स्थापित है जो की काफी ज्यादा प्रचलित है

नाथ नगरी के नाम से है प्रसिद्ध

इसके अलावा बरेली को नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां अलखनाथ मंदिर काफी ज्यादा फेमस है। जो साधुओं का भक्ति स्थल है। इस मंदिर परिसर में बहुत से मठ है। जहां गाय, ऊंट और बकरी जैसे पशु पाले जाते हैं। सावन के महीने में यहां पर भक्तों की विशेष भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर भगवान भोलेनाथ विराजमान है जो की सभी की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं।

नाथ नगरी

दरगाह

आला हजरत दरगाह भी आप जा सकते हैं। जिसका निर्माण 19वीं शताब्दी में किया गया था ऐसी मान्यता है कि यहां पर मुराद मांगने वालों की मन्नत पूरी होती है। आप इस शहर के फन सिटी इक्विपमेंट पार्क जा सकते हैं जो की 11:00 से लेकर शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है यह एक तरीके से पिकनिक स्पॉट भी है बच्चे यहां पर अपने वीकेंड मनाने के लिए यहां पहुंचते हैं।

दरगाह


Tags:    

Similar News