Best City For Holi Celebration: कम पसंद है होली का त्योहार! तो इन शहरों में जाने का बना सकते हैं प्लान, मिलेगा काफी अच्छा अनुभव

Best City For Holi Celebration: यहां आपको देश के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। जहां न आपको अच्छा अनुभव मिलेगा, बल्कि यहां आप होली की वाइब्स भी ले सकते हैं। आप अपनी फैमिली के साथ भी इन जगहों पर जा सकते हैं।

Report :  Kajal Sharma
Update: 2023-03-07 07:51 GMT

Holi Celebration(Social media)

Best City For Holi Celebration: जाती सर्दी को अलविदा और आती गर्मियों का स्वागत करने के लिए मनाए जाने वाले त्योहार होली के आते ही लोगों में अलग ही वाइब आने लगती हैं। यहीं कारण है कि लोग मार्च आते ही होली की तैयारी करने लगते हैं। कोई अपने घर पर जाकर इस त्योहार का आनंद लेता है, तो कोई कार्यस्थल पर रहकर ही होली मनाता है। लेकिन कई लोगों को होली का त्योहार कुछ खास जमता नहीं है, और होली पर पड़ने वाली छुट्टियों को अच्छे से मनाने के लिए वह ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां वह अच्छा समय बिता सकें। यहां आपको देश के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। जहां न आपको अच्छा अनुभव मिलेगा, बल्कि यहां आप होली की वाइब्स भी ले सकते हैं। आप अपनी फैमिली के साथ भी इन जगहों पर जा सकते हैं।

इन जगहों पर मना सकते हैं होली की छुट्टियां


पुष्कर, राजस्थान- Pushkar, Rajasthan

यूं तो देश का हर राज्य अपने किसी खास त्योहार के लिए जाना जाता है, उसी तरह पुष्कर में भी कैमल फेस्टिवल मनाया जाता है। लेकिन यहां होली की धूम भी कुछ कम नहीं होती है, यहां भी होली के रंग वैसे ही दिखते हैं, जैसे अन्य शहरों में होते हैं। लेकिन यहां अलग तरह से होली मनाई जाती है। दरअसल यहां पुष्कर अरावली नामक पर्वतमाला है, जिसके बीच दुनिया का एकमात्रा ब्रह्मा का मंदिर बना हुआ है। होली छुट्टियों में आप अपने परिवार के साथ यहां प्रकृति का मजा लेने आ सकते हैं।


मथुरा, उत्तर प्रदेश- Mathura, Uttar Pradesh

देश में धार्मिक चीजों के लिए जाना जाने वाला मथुरा शहर की होली के रंग कौन नहीं जानता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थल के तौर पर जाना जाने वाला यह शहर देश की प्राचीन संस्कृति और परंपरा के लिए जाना जाता है। यह देश का सबसे पुराना शहर कहा जाता है, जहां होली का त्योहार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां जाकर आप होली के रंगों में रंगने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।


लंढौर, उत्तराखंड - Landour, Uttarakhand

उत्तराखंड का लंढौर भी घूमने के लिए अच्छा ऑप्शन है, जहां घने देवदार पेड़ों की छाया के बीच आप काफी लुत्फ उठा सकते हैं। वसंत के मौसम में घूमने के लिए यह काफी परफेक्ट जगह है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता एक बार फिर इन्द्रियों में उमंग जगा देगी। यदि आपको शांत माहौल पसंद करते हैं, तो लंढौर घूमने का प्लान कर सकते हैं।


उदयपुर, राजस्थान - Udaipur, Rajasthan

राजस्थान का उदयपुर घूमने के लिए काफी अच्छा जगह है, जो पानी की झीलों के पास स्थित है। अरावली पहाड़ियों से घिरा, उदयपुर अपनी नीली झीलों, शानदार महलों, संस्कृति और स्वादिष्ट खाने के लिए फेमस है। वीकेंड का मजा लेने के लिए आप इस जगह का चुनाव कर सकते हैं। उदयपुर में स्थित स्मारक, हवेलियां और हलचल भरे रंगीन बाजार यहां की रौनक को और बढ़ा देते हैं। यहां की झीलों में आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News