Best Places In Surat: एक बार जरूर घूमें सूरत की ये जगहें, इतिहास और प्रकृति से पास से हों रूबरू

Best Places To Visit In Surat: सूरत गुजरात का एक प्रसिद्ध शहर है जिसे सबसे ज्यादा व्यापार के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपके यहां के पर्यटक स्थलों के बारे में बताते हैं।

Update:2024-05-16 09:15 IST

Best Places To Visit In Surat (Photos - Social Media)

Best Places To Visit In Surat : गुजरात भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है जिसे अपनी संस्कृति परंपरा रहन-सहन खान बोलचाल के लिए पहचाना जाता है। इस पश्चिमी राज्य के सूरत शहर की बात काफी निराली है। सूरत को अपने कपड़ा और डायमंड उद्योग के लिए काफी पहचाना जाता है। इसे सिल्क सिटी, ग्रीन सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी पहचाना जाता है। सूरत वही जगह है जहां पर ब्रिटिश पहली बार भारत आए थे। डच और पुर्तगालियों ने भी सूरत में अपना व्यापारिक केंद्र स्थापित किया था और उसके अवशेष आज भी आधुनिक रूप में यहां पर दिखाई देते हैं। सूरत एक ऐसी जगह है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां आने वाले सैलानियों को खूबसूरत म्यूजियम बीच और मंदिर देखने को मिल जाते हैं। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ शानदार स्थान के बारे में बताते हैं।

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी

अगर आप सूरत जा रहे हैं तो आपको लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित की गई स्टैचू ऑफ यूनिटी का दीदार करने के लिए जरूर जाना चाहिए। बता दे की पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे। उन्हें भारत की 562 रियासतों को भारत गणराज्य का निर्माण करने का श्रेय दिया जाता है। यह प्रतिमा चीन के स्प्रिंग टैंपल बुद्ध प्रतिमा की तुलना में 23 मीटर लंबी है और अमेरिका के स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी की ऊंचाई से लगभग दोगुनी है। यह जगह पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है।

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी


डच पार्क

सूरत का डच गार्डन एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो नानपुरा मेंमौजूद है। यह जगह अद्भुत सुंदरता के साथ-साथ समृद्ध इतिहास की वजह से भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस पूरे उद्यान को यूरोपीय शैली में बनाया गया है और यहां पश्चिमी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। बगीचे के किनारे पर तापी नदी बहती है जहां पर सुबह की सैर का आनंद ही कुछ और होता है। किसी समय डच गार्डन अंग्रेजी और डच लोगों के लिए आरामगाह के रूप में काम करता था। यह एक बड़ी जगह है जहां पर उन्होंने अपने व्यवसाय को सेटल किया था और यह स्थान अब गार्डन के रूप में पहचाना जाता है।

डच पार्क


सरदार पटेल म्यूजियम

सरदार पटेल म्यूज़ियम सूरत का राष्ट्रीय संग्रहालय है जो बाबू भाई यस भाई पटेल ने 1978 में बनवाया था। यह शाहीबाग क्षेत्र में मौजूद है और इसका ऐतिहासिक महत्व काफी ज्यादा है। यह इमारत 1622 में महान शासक शाहजहां के लिए बनाई गई थी और बाद में अंग्रेजों ने इस पर अपना कब्जा कर लिया था। कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने भी अपना कुछ समय यहां पर गुजारा था। 1978 में गुजरात राज भवन बना दी गई है जगह अब सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में तब्दील हो चुकी है।

सरदार पटेल म्यूजियम


Tags:    

Similar News