Best Places to Visit Near Bhopal: भोपाल आने का बना रहे प्लान, तो इसके आसपास की इन जगहों पर जाना न भूलें

Best Places to Visit Near Bhopal: अगर आप भी भोपाल आने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको भोपाल के आसपास 200 किलोमीटर तक घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में बताते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-01-06 01:37 GMT

भोपाल के आसपास घूमने की बेस्ट जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Places to Visit Near Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल बहुत ही सुंदर और शांत शहर है। यहां आपको उत्तर में प्राकृतिक और कृत्रिम झीलें, मस्जिदें, हलचल भरे बाजार, टेढ़ी-मेढ़ी गलियां और हवेलियां दिखाई देंगी, तो वहीं दूसरी तरफ आधुनिकता की तरफ बढ़ता परिवेश, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस इमारतें, बड़े-बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, साफ-सुथरी चौड़ी सड़कें, जो आपको एक नए भोपाल की झलक दिखाएंगी। देखा जाए तो यहां पर आपको अतीत, नए, देहाती और संस्कृति सभी का उत्कृष्ट मिश्रण देखने को मिलेगा।

भोपाल बहुत ही शांत और सुकून भरा शहर है। यहां पर पर्यटकों के घूमने के लिए कई ऐतिहासिक पर्यटक स्थल हैं जो काफी रोमांचक भी हैं। इसके अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य वाकई में बहुत ही मनोरम है। वहीं इस शहर का खान-पान, रहन-सहन भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस वजह से पर्यटक यहां सालभर आते हैं। 

ऐसे में अगर आप भी भोपाल आने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको भोपाल के आसपास 200 किलोमीटर तक घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में बताते हैं। 

भोपाल के आसपास घूमने की बेस्ट जगहें
Best places to visit near Bhopal

महाकालेश्वर उज्जैन
Mahakaleshwar Ujjain

महाकाल की नगरी उज्जैन को भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक है। यहां पर 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर है। उज्जैन में कुंभ मेले का विशाल आयोजन किया जाता है। 

भोपाल से दूरी: 189 किमी

भीमबेटका, मध्य प्रदेश
Bhimbetka, Madhya Pradesh

(Image Credit- Social Media)

भीमबेटका "द रॉक केव्स" के लिए जाना जाता है। यहां पर महाभारत के भीम के चरित्र से संबंधित भीमबेटका की गुफाएं हैं। इन गुफाओं के बारे में बताया जाता है कि ये लगभग 30000 साल से भी पुरानी हैं। यहां पर गुफा के अंदर चट्टानों पर गढ़ी सुंदर कला आने वाले पर्यटकों को काफी प्रभावित करती है।

भोपाल से दूरी: 44 किमी

इंदौर, मध्य प्रदेश
Indore, Madhya Pradesh

इंदौर एक बहुत ही सुंदर और साफ-सुथरा शहर है। इंदौर खासतौर पर राजवाड़ा लाल बाग पैलेस और खजराना मंदिर के लिए जाना जाता है।

भोपाल से दूरी: 192 किमी

सांची, मध्य प्रदेश
Sanchi, Madhya Pradesh

(Image Credit- Social Media)

सांची महान स्तूप इस क्षेत्र में बौद्ध आस्था का केंद्र बिंदु रहा है क्योंकि इसे तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक ने बनवाया था। जोकि सांची स्तूप द ग्रेट बाउल अशोक स्तंभ के लिए जाना जाता है। 

भोपाल से दूरी: 48 किमी

भोजपुर
Bhojpur

(Image Credit- Social Media)

भोजपुर का रहस्यमय मंदिर मध्य प्रदेश के भोजपुर गांव में स्थित एक अधूरा हिंदू मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित, इसके गर्भगृह में 7.5 फीट ऊंचा शिवलिंग है और माना जाता है कि इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में राजा भोज के शासनकाल में हुआ था। लेकिन कुछ अज्ञात कारणों से मंदिर का निर्माण छोड़ दिया गया था।

इतिहासकार अनुमान लगाते हैं कि यह अचानक प्राकृतिक आपदा, युद्ध या संसाधनों की कमी के कारण इस मंदिर का निर्माण अधूरा रह गया होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा मंदिर को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में नामित किया गया है।

भोपाल से दूरी: 31 किमी

होशंगाबाद
Hoshangabad

मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे पर स्थित, होशंगाबाद जिला खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां पर कई सारे एतिहासिक स्मारक और झीलें हैं। यहां आकर पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्राप्त होता है।

भोपाल से दूरी: 76 किमी

Tags:    

Similar News