Bhopal Tourism: हसीन प्राकृतिक वादियों के बीच पार्टनर संग बिताएं क्वालिटी टाइम, भोपाल से कुछ ही दूर है ये खूबसूरत जगह

Bhopal Tourism: घूमना फिरना हर व्यक्ति को बहुत पसंद होता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी बेहतरीन जगह पर घूमने के बारे में सोच दे हैं तो भोपाल की इस खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं।

Update: 2023-11-28 10:49 GMT

Aranya Farms And Resort bhopal 

Bhopal Tourism: घूमना फिरना हसीन वादियों का आनंद लेना हर किसी को बहुत पसंद होता है। सभी मनोरम जगहों पर आना जाना बहुत पसंद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां अगर आप घूमने फिरने जाएंगे तो अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। ये एक बहुत ही मनोरम जगह है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

बहुत खूबसूरत है आर्यन रिजॉर्ट

प्राकृतिक वादियों में पार्टनर के साथ समय बिताना बहुत ही अद्भुत अनुभव होता है। आपको यहां जाने के लिए पहले से प्लान बनाना होता है। आप किसी बर्फीले पहाड़ी पर घास के मैदान पर या किसी वन्य जीवन से घिरे वनों में स्पष्ट हवा में घूमना, संगीत की मनमोहक ध्वनि का आनंद ले सकते हैं। यहां आप सिर्फ एक-दूसरे के साथ चुपचाप बैठकर आसमान की अद्भुत नजारों को भी देख सकते हैं। यह सब कुछ बहुत ही अनूठा और यादगार होता है। आपका बीता हुआ समय और साझा अनुभव यह यादगार बनाता है और यह संबंध को मजबूती देता है। इसी कड़ी में आज आप भोपाल के इस जगह पर अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

हरियाली से है भरपूर

आप अपने पार्टनर के साथ आर्यन रिजॉर्ट जा सकते हैं। यह भोपाल शहर से थोड़ा दूर है जो कि हरियाली से भरपूर है। यहां जाकर आपको शांति मिलेगी। यहां आप पुल का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा, आपको यहां लंच करने की सुविधा भी है। बता दें कि यहां का रेस्टोरेंट बहुत ही शानदार और सस्ता है। उनके पास परिसर में इन-हाउस रेस्तरां की सुविधा उपलब्ध है। आप इस रेस्टोरेंट में मालव पनीर, कबाव खा सकते हैं जो कि यहां की फेमस डिश है। आप इसे ट्राई कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पूरे भोपाल से इंदौर तक के किसी रेस्टोरेंट में इतना स्वादिष्ट खाना कहीं नहीं मिल रहा। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ खुब मस्ती कर सकते हैं। ये कुटिया सुंदर प्राकृतिक सुंदरता के साथ मिट्टी से बनी हैं। सभी कमरे वातानुकूलित हैं, आपको सभी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, पूल कॉटेज में आपको अपने कमरे के अंदर आराम करने के लिए एक छोटा पूल मिलेगा। कमरे का आकार बहुत बड़ा है और यहां का माहौल भी बहुत अलग है। आप यहां इलेक्ट्रिक बस ISBT से सीधा आर्यन रिसॉर्ट पीआर हॉल्ट पहुंच सकते हैं। यहां पर वैदिक कॉटेज, पूल कॉटेज का बहुत सस्ते दामों में आनंद लिया जा सकता है। यहां कॉटेज के रेट अलग अलग है जो 4500 से लगाकर 5500 तक है। 

Tags:    

Similar News