Famous Summer Drink: बिहार का फैमस समर ड्रिंक है जरा हटकर, गया में यहां जरूर करें ट्राई

Bihar Famous Summer Drink: गर्मियों में ठंडा रखने के लिए मार्केट में कई सारे ड्रिंक अवेलेबल है, लेकिन उन्हें पीकर आलस सा आता है। बिहार वालों के पास इसका भी तोड़ है..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-05-18 05:30 GMT

Bihari Summer Drink (Pic Credit-Social Media)

Bihar Famous Sattu Sharbat Drinks: गर्मियों में ठंडा रखने के लिए मार्केट में कई सारे ड्रिंक अवेलेबल है, लेकिन उन्हें पीकर आलस सा आता है। साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते है। गर्मियों में खुद को ठंडा और एनर्जेटिक रखना इतना भी मुश्किल नहीं है। बस जरूरत है थोड़ा पूर्वांचल वालों से सीखने की। पूर्वांचल में बेहिसाब गर्मी, उमस और लू बहता है। लेकिन फिर भी यहां बड़े लोगों से लेकर मजदूर भी काम करने से पीछे नहीं हटते है। इनके इस जुनून ओर उत्साह का गर्मियों में कारण क्या है पता है? नहीं पता चलिए हम बताते है, कारण है इनका समर स्पेशल डाइट। यहां डाइट से मतलब है उनका दिनभर में खान पान। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है गर्मियों में सत्तू का शरबत, सत्तू का पराठा सुना होगा, लिट्टी सुनी होगी लेकिन शरबत ये कुछ नई है न। चलिए जानते है इसके बारे में..

क्या है सत्तू का शरबत (Sattu ka Sharbat)

सत्तू पानी या सत्तू शरबत बिहार का एक स्वादिष्ट पेय है। जो आज देश के लगभग सभी हिस्सों में पसंद किया जाता है। सत्तू का पानी आपकी पसंद के आधार पर मीठा और नमकीन दोनों तरह का बन सकता है। जीरा, धनिया पत्ती, हरी मिर्च और काला नमक को सत्तू और पानी के साथ मिलाकर बनाया गया यह एक लाजवाब पेय होता है। यह एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पेय है। जिसे गर्मियों में पचाना आसान है। इस भोजन में मौजूद उच्च फाइबर इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाते है। बिहार के कोने-कोने में सत्तू शरबत के स्वाद का मजा लिया जा सकता है।

गया में यहां जरूर करें ट्राई


यदि आप बिहार में है तो, आपको सत्तू के शरबत के कई दुकान देखने को मिल जायेंगे। लेकिन यदि आप गया जाते है तो आपके लिए एक प्रसिद्ध स्टाल है सत्तू के शरबत का वहां आप जरूर ट्राई करें। इनके यहां कर सत्तू का शरबत अपने आप में बहुत स्वादिष्ट रहता है। जहां सिर्फ 25 रूपये में आपको भरकर बड़े गिलास में सर्व किया जाता है। टेकरी रोड पर आपको इनकी दुकान आसानी से दिख जाएगी।

लोकेशन: टेकरी रोड, गया बिहार 

कीमत: 25/- रूपये

कैसे बनता है ये सत्तू का शरबत?(Recipe of Sattu ka sharbat)

  • एक गिलास में 50 मिलीलीटर ठंडे पानी में दो बड़े चम्मच सत्तू मिलाएं।
  • बिना किसी गांठ के एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए फेंटें।
  • गिलास में पानी भरें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इसमें चुटकी भर नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं।
  • बाकी अगर धनिया और खट्टे आम का पेस्ट भी डालेंगे तो स्वाद आ जायेगा।

क्या है ये सत्तू

सत्तू भुना हुआ बंगाल बेसन है, जो बिहार और झारखंड के कई व्यंजनों में एक प्रमुख घटक है। आम बोलचाल की भाषा में गरीब आदमी के प्रोटीन के रूप में जाना जाने वाला सत्तू कई स्वास्थ्य लाभों के साथ पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। यह खनिज, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है। रोजाना सत्तू खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। यह कुछ ऐसा है जिसे बिहारवासी सदियों से जानते हैं, बिना स्पष्ट रूप से इसे 'सुपरफूड' कह सकते है। बिहार में सत्तू किसानों और मजदूर वर्ग का भोजन है, जिससे वे गर्मियों में भी एनर्जेटिक रह लेते है।

Tags:    

Similar News