इंदौर में यहां करें ब्राइडल ज्वेलरी और चूड़ी की खरीदारी, मिलेगा एकदम लेटेस्ट कलेक्शन

Indore Wholesale jewellery Market : अगर आप बैंगल्स की भी खरीदारी करना चाहते हैं या अपना कोई शॉप ओपन कर रहे हैं, तो ये दोनो शॉप आपके लिए बेस्ट है।

Update: 2024-02-18 07:47 GMT

Indore Wholesale jewellery Market : अगर आप इंदौर में रहते हैं या फिर खरीदारी करने के उद्देश्य से यहां पर जा रहे हैं और आपको कॉस्मेटिक्स आइटम्स खरीदना है। जैसे लिपस्टिक, नेलपेंट, फाउंडेशन, काजल, लाइनर, मस्कारा और अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स तो आपको यहां एक से बढ़कर एक दुकान मिल जायेंगी। साथ ही अगर आप बैंगल्स की भी खरीदारी करना चाहते हैं या अपना कोई शॉप ओपन कर रहे हैं, तो ये दोनो शॉप आपके लिए बेस्ट है।

खरीदारी करने के शौकीन अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां पर उन्हें बहुत कम कीमत में एक से बढ़कर एक वैरायटी का सामान खरीदने के लिए मिल जाए। हर शहर में लगभग एक ऐसा बाजार जरूर होता है। जहां पर बाकी बाजारों की तुलना में कम कीमत में अच्छा सामान मिल जाता है। इंदौर कई चीजों के लिए बहुत प्रसिद्ध है और अक्सर खरीदारी करने के शौकीन भी यहां पर पहुंचते हैं।

jewellery Market


अपनी साफ सफाई और बेहतरीन खान-पान के लिए पहचाने जाने वाला इंदौर शॉपिंग के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां पर एक नहीं बल्कि कई सारे बाजार हैं जहां पर आपको एक से बढ़कर एक बढ़िया वैरायटी का सामान मिल जाएगा। इंदौर में आपको कपड़े से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम और मेकअप समेत अन्य जरूरी चीजें यहां के सस्ते बाजारों में मिल जाएंगी।

अगर आप चूड़ियों की खरीदी करना पसंद करते हैं या फिर आपका बजट थोड़ा काम है। साथ ही आप ऐसी चीज लेना चाहते हैं जो अच्छी भी हो और उसके लिए आपको ज्यादा पैसे ना देना पड़े तो आज हम आपको इंदौर की एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां आपको बहुत ही कम कीमत में चूड़ियों से लेकर बैंगल्स सारे आइटम्स मिल जाएंगे। चलिए जानते हैं कि यह जगह कहां पर है। साथ ही आपको यहां क्या-क्या मिलेगा।

जाना होगा परी बैंगल्स रानीपुरा

अगर आप परी बैंगल्स जायेंगे तो आपको यहां पर लड़कियों और महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक चूड़ी और बैंगल्स मिल जाएंगे। यहां पर आपको सिंगल कड़े, शादी की चूड़ी का सेट, लाक के सेट, कांच की चूड़ियां, मेटल और एक से बढ़कर एक वैरायटी के आइटम मिल जाएंगे। अगर आप ब्राइडल चूड़ा खरीदना चाहते हैं तो आपको ये यहां पर 500 रुपए की रेंज से मिल जाएंगे। 500 से लगाकर 1500 की रेंज में यहां ढेर सारी वैरायटी अवेलेबल है। ये एक होलसेल शॉप है जिसपर सिंगल पीस की खरीदी के लिए आप जा सकते हैं।



यहां से खरीदें ज्वेलरी

अगर आप ज्वेलरी की (खरीदी ) करना चाहते हैं तो रानीपुर में आपके लिए यह दुकान भी अवेलेबल है। अगर आप ब्राइडल ज्वेलरी ढूंढ रहे हैं तो यहां पर आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी। मीनाकारी वर्क देखने में बहुत सुंदर लगता है। वह भी यहां पर अवेलेबल है। अगर आप मल्टी कलर, सिंगल लेयर, डबल लेयर आइटम खरीदना चाहते हैं तो वो भी आपको यहां मिल जायेगा। अपना ज्वेलर्स नाम की ये दुकान इंदौर के रानीपुरा में है। आप यहां पहुंचने के लिए इस नंबर 7049011880 पर संपर्क कर सकते हैं। 



Tags:    

Similar News