Chandni Chowk Historical Places: चांदनी चौक की गलियों में बसी है ये खास जगहें, एक बार जरूर करें इनकी सैर

Chandni Chowk Historical Places: दिल्ली का चांदनी चौक इलाका सबसे मशहूर है और हर कोई यहां घूमने के लिए जरूर जाता है। चलिए यहां के कुछ स्थानों के बारे में आपको जानकारी देते हैं।

Update: 2024-04-11 12:40 GMT

Chandni Chowk Historical Places (Photos - Social Media)

Chandni Chowk Historical Places : भारत की राजधानी दिल्ली अपने खूबसूरत स्थान और नजारों के लिए पहचानी जाती हैं। यह अपने अंदर इतिहास को समेटे हुए हैं और यहां पर कहीं ऐतिहासिक इमारत का दीदार किया जा सकता है। दिल्ली का चांदनी चौक भी बहुत प्रसिद्ध है और दिल्ली जाने वाला हर व्यक्ति एक बार चांदनी चौक जरूर जाता है। छुट्टियां लग चुकी है और अगर आप भी कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं और आपका दिल्ली जाने का मूड हो रहा है। तो आज हम आपको चांदनी चौक के आसपास मौजूद कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं। जहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। तो चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

रजिया सुलतान का मकबरा

बहुत कम लोगों को यह पता है लेकिन रजिया सुल्तान का मकबरा चांदनी चौक की पतली सी गलियों में बसा हुआ है। इस मकबरे को लेकर कई तरह की कहानी है और आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ने इसे संरक्षित स्मारकों में शामिल कर रखा है। चांदनी चौक की पतली गलियों से होते हुए जब आप तुर्कमान गेट की तरफ गुजरने वाले रास्ते पर जाएंगे तो वहां पर एक साइन बोर्ड है। जिस पर रजिया सुल्तान लिखकर एक साइन बना हुआ है बस वहीं पर यह मकबरा है।

रजिया सुलतान का मकबरा


21 मंदिरों की कटरा नील गली

कटरा नील की गली बॉलीवुड सेलेब्स के जैसे कपड़े बनाने के लिए पहचानी जाती है। बहुत कम लोग यह जानते हैं लेकिन इस गली में 21 प्राचीन मंदिर मौजूद है जिनका इतिहास लगभग 500 सालों से भी ज्यादा पुराना है। यहां मौजूद कहीं मंदिरों से भक्तों की गहरी आस्था जुडी हुई है।

21 मंदिरों की कटरा नील गली


छत्ता बाजार

यह मुगलों के जमाने से चला आ रहा मीना बाजार है जिसे छत्ता बाजार के नाम से पहचाना जाता है। इस बाजार का यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह आगे पीछे और ऊपर से ढका हुआ है। दरअसल यह किले के अंदर बना हुआ है और यहां पर कभी भी खरीदी के लिए जाया जा सकता है। सोमवार के दिन यह मार्केट बंद रहता है।

छत्ता बाजार


सुनहरी मस्जिद

यह मस्जिद कई बार विवादों में आई है और इसका नाम काफी सुनने में आया है। यह मस्जिद चांदनी चौक में गुरुद्वारा सिसगंज साहिब के एकदम पास में मौजूद है। इसके आगे कई सारी दुकानें बनी हुई है।

सुनहरी मस्जिद


जीनत उल मस्जिद

इस मस्जिद का नाम मुगल सम्राट औरंगजेब की बेटी के नाम पर रखा गया है। 1707 ईस्वी में औरंगजेब की दूसरी बेटी जीनत उल निसा द्वारा इसे तैयार किया गया था। यह चांदनी चौक से कुछ दूरी पर मौजूद दरियागंज में स्थित है।

जीनत उल मस्जिद


Tags:    

Similar News