Chandratal Lake Information: ये है हिमाचल की बहुत ही खूबसूरत झील, जानें इस अनोखे स्थान में बारे में सब कुछ

Chandratal Lake Full Information: विश्व भर से सैलानी यहां के पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए आते हैं। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर रोमांच का शौक रखने वालों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है

Update: 2024-06-17 07:16 GMT

Chandratal Lake Full Information (Photos - Social Media) 

Chandratal Lake Full Information: देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश भारत का एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है, जो जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से घिरा हुआ है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए जाना जाता है, विश्व भर से सैलानी यहां के पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए आते हैं। बहुत से घुमक्कड़ों ने भारत देश में ऐसी कई सारी खूबसूरती से भरपूर झीलों को करीब से देखा और एंजॉय जरूर किया होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खूबसूरत और आकर्षक झील और उसके आसपास की सुन्दर भरी जगहों के बारें में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपनी जन्नत जैसी जगह का भी एहसास करवाएगी। जी हाँ हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत लाहौल स्पिति में स्थित चंद्रताल की, जो कि लाहौल स्पिति घूमने आये लोगों में आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।

खूबसूरत झीलों में शुमार है चंद्रताल (Chandratal Lakes History)

चंद्रताल झील को हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक माना जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों का चंद्रताल तक का सफर बेहद उत्साह और रोमांच भरा रहता है। चंद्रताल की खूबसूरती को देख कर हर किसी का मंत्रमुग्ध होना लाजमी ही है।चंद्रताल तक पहुंचने के लिए आपको बीच रास्ते में दिखने वाले खूबसूरत दृश्यों का आनंद प्राप्त होगा। आप खतरनाक सड़कों से और रोहतांग दर्रे और कुंजुम दर्रे के बीच ऊंचे ग्लेशियरों से होकर इस खूबसूरत झील तक पहुँच पाएंगे।जो कि अपने आप में ही रोमांच भरा रहता है। वैसे आप मुख्यतः चंद्रताल झील तक पहुंचने के लिए किन्नौर स्पीति घाटी के रास्ते से भी इस झील तक पहुँच सकते हैं। इस पूरे रोमांचक सफर में आपको ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहों को देखने का मौका मिलेगा जो कि शुरू से ही हर पर्यटक की दिली तमन्ना रहती है।


चंद्रताल लेक की खासियत (Specialty of Chandratal Lake)

चंद्रताल हिमाचल प्रदेश की एक आकर्षक झील है, जो लाहौल-स्पीति जिले के अंतर्गत समुद्र तल से 4250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील का आकार अर्धचांद की तरह है, इसलिए इसका नाम चंद्रताल पड़ा यानी चांद की झील। यह एक साफ पानी की झील है, जिसका पानी शीशे की तरह चमकता है और पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है। माना जाता है कि झील का यह क्षेत्र कभी स्पीति और कुल्लू जाने वाले तिब्बत और लद्दाखी व्यापारियों का महत्वपूर्ण स्थल हुआ करता था। लेकिन अब यह झील पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां साल भर एडवेंचर के शौकीनों का आवागमन लगा रहता है। इस झील से एक पौराणिक किवदंती भी जुड़ी है, माना जाता है कि यह वो स्थान है जहां भगवान इंद्र के रथ ने युधिष्ठिर को उठाया था, युधिष्ठिर पांच पांडवों में से सबसे बड़े थे।

Chandratal Lake 


चंद्रताल घूमने का सही समय (Right Time To Visit Chandratal)

यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, इसलिए यहां साल भर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। अगर आप रोमांच का शौक रखते हैं, तो यहां किसी भी समय आ सकते हैं। वैसे यहां आने का सही समय जून से अक्टूबर तक का माना जाता है। यहां सर्दियों के दौरान मौसम काफी प्रतिकूल हो जाता है, और बर्फीले तूफान का खतरा रहता है। सितंबर महीने के दौरान झील की खूबसूरती दुगनी हो जाती है, आप इस दौरान यहां आ सकते हैं।

Tags:    

Similar News