Bhai-Behen Ki Shaadi: भारत के इस राज्य में भाई-बहन कर लेते हैं आपस में शादी, मना करने पर लगता है जुर्माना

Bhai-Behen Karte Aapas Mein Shaadi: क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा राज्य है जहाँ भाई-बहन आपस में शादी कर लेते हैं। आइये जानते हैं कहाँ है ये राज्य और आखिर क्या है यहाँ की मान्यताएं।

Update:2024-10-14 09:55 IST

Bhai-Behen Karte Aapas Mein Shaadi (Image Credit-Social Media)

Bhai-Behen Karte Aapas Mein Shaadi: भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ भाई बहन की आपस में शादी हो जाती है। आइये जानते हैं कहाँ है ये राज्य और आखिर क्या है यहाँ का रिवाज़ जिसकी वजह से भाई-बहन आपस में शादी कर लेते हैं।

इस राज्य में हो जाती है भाई-बहन में शादी

भारत का एक ऐसा राज्य जहाँ भाई बहन आपस में शादी कर लेते हैं। जी हाँ बिलकुल सही समझे आप इस राज्य में ऐसा क्यों होता है और आखिर इसकी वजह क्या है आइये इसके बारे में विस्तार से समझ लेते हैं। दरअसल भारत विविधताओं में एकता वाला देश है यहाँ आपको अलग अलग रीति रिवाज़ के लोग मिल जायेंगे। साथ ही इनके खान-पान से लेकर रहन सहन और भाषा भी अलग होती है। वहीँ शादी को लेकर भी यहाँ अलग अलग क्षेत्र में आपको अलग तरह का कल्चर मिल जायेगा।

भारत में कुछ जगहों पर तो इसने अलग रिवाज़ हैं जिनके बारे में जानकार आप हैरान रह जायेंगें। वहीँ हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ भाई-बहन आपस में शादी कर लेते हैं। वैसे तो कुछ समुदायों में ये चलन होता है लेकिन वहां एक ही माँ की संतान एक दूसरे से शादी नहीं करती और साथ ही हिन्दुओं में दूर दराज के भाई बहनों की भी आपस में शादी नहीं होती है।

दरअसल भारत के राज्य छत्तीसगढ़ में ये रिवाज़ है। यहाँ धुरवा आदिवासी समाज के लोग भाई-बहन आपस में शादी कर लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये शादी सगे भाई बहनों में नहीं होती है बल्कि ये बुआ और मामा के बच्चे आपस में करते हैं। वहीँ इस शादी से कोई भी पक्ष इंकार भी नहीं कर सकता है। अगर इस तरह की शादी से कोई भी पक्ष इंकार करता है तो उसे जुर्माना भी देना होता है। 

ऐसे में छत्तीसगढ़ में धुरवा आदिवासी समाज के लोगों के लिए भले ही ये रिवाज़ और शादी आम बात है लेकिन भारत के ही अन्य राज्यों में इस तरह की शादी और रिवाज़ आम नहीं है। साथ ही भारत में कई अन्य ऐसी भी प्रजातियां रहतीं हैं जहाँ काफी अलग रिवाज़ मौजूद हैं।    

Tags:    

Similar News