Dangerous Hill Station: देश के इन हिल स्टेशन पर बारिश में जाने की ना करें गलती, खराब मौसम बन सकता है मुसीबत

Dangerous Hill Station During Monsoon: मानसून के समय प्राकृतिक सुंदरता चरम पर होती है। इस दौरान अक्सर लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

Update: 2024-07-04 12:14 GMT

Dangerous Hill Station During Monsoon (Photos - Social Media)

Dangerous Hill Station During Monsoon: जुलाई का महीना आपके साथ ढेर सारी बारिश हर तरफ हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता लेकर आता है। हालांकि, इस मौसम में कहीं नदियां और झरने उफान पर रहते हैं तो कहीं बाढ़ की स्थिति देखने को मिलती है। मानसून के समय लोगों को घूमने का प्लान बनाते हुए भी देखा जाता है। लेकिन कहीं सारे हिल स्टेशन कैसे हैं जहां पर पहले से ही सावधानी जारी कर दी जाती है। लैंडस्लाइड होना पहाड़ पर रखना इन जगहों पर बिल्कुल आम बात है। यही कारण है कि जून में ही लोग यहां पर जाना बंद कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगह के बारे में बताते हैं।

केदारनाथ (Kedarnath)

2013 में जब से केदारनाथ का त्रासदी हुई है तब से बारिश के समय लोग यहां जाने से डरते हैं। बता दें कि केदारनाथ 11755 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है और जाने जंगलों से भी गुजरना पड़ता है। इस समय नदियां और झड़ने उफान पर होते हैं इसलिए यहां जाने से बचना चाहिए।

Kedarnath

कुल्लू मनाली (Kullu Manali)

हिमाचल बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य में गुम हो जाते हैं। मानसून के समय यहां सबसे ज्यादा लैंडस्लाइड होते हैं। बाढ़ और बादल फटने की दुर्घटनाएं भी यहां पर होती है।

Kullu Manali

दार्जिलिंग ( Darjeeling)

दार्जिलिंग बहुत ही खूबसूरत जगह जिसका ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां के मनमोहक नजारे किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। बारिश के महीने में यहां पर जमकर लैंडस्लाइड होता है। भूस्खलन की घटनाएं होने के साथ यहां फिसलन भी काफी ज्यादा हो जाती है।

Darjeeling

हरिद्वार (Haridwar)

हरिद्वार वैसे तो एक धार्मिक पर्यटक स्थल है। लेकिन बारिश के समय में यहां पर भी गंगा नदी का पानी उफान पर रहता है। पिछले कुछ सालों में यहां बाढ़ की स्थिति भी देखने को मिली है। ऋषिकेश और हरिद्वार जैसी जगह पर बारिश का मौसम जाने से पूछना चाहिए या फिर सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए।

Haridwar

शिमला (Shimla)

हिमाचल प्रदेश के किसी खूबसूरत जगह का जिक्र होता है तो शिमला का नाम जरूर सामने आता है। शिमला और मंडी ऐसी जगह है जहां पर लैंडस्लाइड के मामले जमकर देखने को मिलते हैं। इस मौसम में पहाड़ भी काफी तेजी से खिसक जाते हैं।

Shimla


Tags:    

Similar News