Delhi Sikkim House Restaurant: दिल्ली में सिक्किम के कल्चर को जानने के लिए आ जाइए यहां

Delhi Famous Sikkim House Restaurant: दिल्ली में खूबसूरत जगह की कोई कमी नहीं है, बाद जरूरत है वहां तक पहुंचने की..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-07-15 04:59 GMT

The Sikkim House Best Restaurant in Delhi (Pic Credit-Social Media)

Sikkim House Restaurants in Delhi: दिल्ली से सिक्किम की दूरी भले ही 800 किलोमीटर से ज्यादा हो, लेकिन सिक्लिक का मजा आपको 5 किलोमीटर के क्षेत्र में भी मिल सकता है। नहीं समझे चलिए हम बताते है, यदि आप दिल्ली में सिक्किम जैसा लुत्फ उठाना चाहते है तो आपके लिए एक बहुत ही मजेदार जगह है। जहां आप सिक्किम घूमने का पूरा मजा पा सकते हैं। आपको भले यहां सिक्किम जैसे नजारे नहीं मिल पाए, लेकिन माहौल और वहां के कल्चर को आपको पास से देखने का मौका मिलता है। हम बात कर रहे है दिल्ली के द सिक्किम हाउस की। चलिए जानते है क्या है यह..

कैसे घूमे दिल्ली में सिक्किम?(Sikkim In Delhi)

सिक्किम हाउस एक ऑथेंटिक सिक्किम कल्चर वाला रेस्टोरेंट और होटल है। जो आपको पारंपरिक खाने के साथ रहने की भी व्यवस्था देता है। इसके अंदर, एक सिक्किम रेस्टोरेंट है जो स्वादिष्ट सिक्किमी भोजन प्रदान करता है। यहाँ नेपाली और सिक्किमी भोजन की एक विस्तृत विविधता उपलब्ध है, और यह प्रामाणिक और ऑथेंटिक सिक्किक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है। 



पारंपरिक सिक्किमी खाना(Authentic Sikkim Food)

दिल्ली में सिक्किम हाउस रेस्टोरेंट शहर में ही सिक्किम का स्वाद प्रदान करता है। यह रेस्टोरेंट बड़े स्तर पर सेवा देता है। यहां पर शुद्ध शाकाहारी के साथ मांसाहारी खाना भी सर्व किया जाता है। रेस्टोरेंट के कर्मचारी काफी मिलनसार हैं और सेवा वास्तव में अच्छी और कुशल है। यहां का का खाना टेस्ट में वाकई बहुत बढ़िया है और कीमत भी खानों का क्वालिटी और क्वांटिटी के अनुसार उचित है। भरपूर स्वाद, लजीज व्यंजन और ऐसा माहौल जो इस क्षेत्र के सार को जीवंत कर देता है। उनके मेन्यू में पारंपरिक सिक्किमी/नेपाली व्यंजन भरे पड़े हैं जो वाकई संतुष्टि देते हैं। 



नाम: द सिक्किम हाउस(The Sikkin House)

स्थान: 14, पंचशील मार्ग, ब्लॉक एफ, डिप्लोमैटिक एन्क्लेव, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली, दिल्ली 110021



सिक्किम घूमने के लिए मिलेंगे सभी गाइडलाइंस

चाणक्यपुरी इलाके में टीम लंच के लिए यह एक शानदार जगह है। चूंकि कार पार्किंग की जगह यहां पर सीमित है, इसलिए पीक ऑवर्स के दौरान पार्किंग स्लॉट मिलना थोड़ा मुश्किल है। आप सिक्किम हाउस, चाणक्यपुरी दिल्ली में जाकर सिक्किम के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ एक एम्पोरियम है जहाँ से आप सिक्किम के हस्तशिल्प प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप सिक्किम जाना चाहते हैं तो वे आपको आपकी यात्रा के बारे में आवश्यक जानकारी देंगे।



बेहतरीन सिक्किमी फूड मेन्यू के लिए जरूर करें विजिट 

सिक्किम के लजीज व्यंजनों और सामान्य रूप से हिमाचली भोजन का आनंद लेने के लिए शानदार जगह। आप यहां पर कई तरह की वैरायटी के खाना खा सकते है। वेज थाली, चिकन थाली, डंपलिंग सूप, वेज थेंथुक, क्रिस्पी वेज, फ्राइड चिकन आदि के साथ मेन्यू में मोमोज, थुकपा और क्षेत्रीय खासियतें जैसे कि तीखा "शा फले" (सिक्किमी पोर्क रिब्स) और आरामदायक "गेमा खात्सा" (मशरूम और बांस की टहनियों से बना स्टू) शामिल हैं। उनकी एप्पल बीयर जरूर ट्राई करें। 



मोमोज, चिकन स्टेक, फिश फिंगर्स और सब्जियों जैसे सबसे ताज़ा और स्वादिष्ट सिक्किमी खाने के लिए यहाँ जाना बेस्ट विकल्प हो सकता है। कृपया यहाँ पर खास ट्राउट मछली खाना न भूलें, दिल्ली में यही एकमात्र जगह है जहाँ आपको इतनी ताज़ा और स्वादिष्ट तरीके से पकाई गई ट्राउट मिलती है। दिल्ली में स्वादिष्ट और प्रामाणिक पाक-कला की यात्रा के लिए निश्चित रूप से यहाँ जाना चाहिए।



Tags:    

Similar News