Delhi Vada Pav Girl: दिल्ली में ले मुंबई के वडा पाव का स्वाद, जाने कौन है वायरल वडा पाव गर्ल।

Delhi Viral Vada Pav Girl: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वहां आपको वड़ा पाव का स्वाद चखना है तो आज हम आपको ऐसे दुकान के बारे में बताएंगे.

Update: 2024-03-15 09:09 GMT

Delhi Viral Vada Pav Girl (Photos - Social Media)

Delhi Viral Vada Pav Girl : भारत में सभी राज्यों की कुछ ना कुछ खासियत होती है हर प्रदेश अपने किसी खास व्यंजन के लिए जाना जाता है ऐसे में आज हम आपको वड़ा पाव की बारे में बताएंगे जो कि वैसे तो मुंबई का फेमस डिश है लेकिन अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वहां आपको वड़ा पाव का स्वाद चखना है तो आज हम आपको ऐसे दुकान के बारे में बताएंगे जो कि इन दिनों पूरी दिल्ली भर में छाई हुई है।

मुंबई का वडा पाव

चंदिका जी दिल्ली में सभी को मुंबईया स्टाइल वाले वडा पाव खिलाती है, जिसका स्वाद सच में मुंबई जैसा हैं। यहां पर सुबह से लोगो की भीड़ बनी रहती है। 1 से 2 घंटे की वेटिंग रहती है। अगर आपको भी खाना है मुंबई वाला वडा पाव का स्वाद तो जरूर ट्राई करे ये वडा पाव

प्राइस - 40 और 70 रूपये

पता - सैनिक बाग, केशव महा विद्यालय के गेट नंबर 2

सुबह - 8 से रात 10

वीडियो वायरल

दरअसल हम दिल्ली में स्थित एक महिला की दुकान के बारे में बताएंगे जो की बिल्कुल मुंबई जैसे स्वाद वाला वडा पाव बेच रही है जिनमें कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसके बाद उनकी किस्मत चमक चुकी है और अब लोगों की लंबी लाइन उनके दुकान के सामने लग रही है लोगों को घंटा अपने बड़ी का इंतजार करना पड़ रहा है बता दे की महिला अपने पति के साथ ठेला लगती है जिनका नाम चंद्रिका गिरा दीक्षित है जो कि पहले हल्दीराम में काम करती थी।

इस कारण छोड़ी नौकरी

बेटे की तबीयत खराब होने के बाद वह और उनके पति दोनों ने ही नौकरी छोड़ दी जिसके बाद उन्होंने वडा पाव का ठेला लगा लिया चंद्रिका को हमेशा से ही खाना बनाने का बहुत शौक था बता दे कि इन पैसों को वह अपने बेटे के इलाज के लिए जमा कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली में वडा पाव के नाम पर वादा की जगह टिक्की दी जाती है लेकिन चंद्रिका के ठेले पर वडा पाव बिल्कुल मुंबई जैसा स्वाद प्रदान कर रहा है लोगों की इतनी भीड़ संभालना मुश्किल हो रहा है

Tags:    

Similar News