Dulhan Ki Mandi: ये है एक ऐसी जगह जहाँ दुल्हनों की लगती है मंडी, जानिए क्या क्या होता है यहाँ

Bride Market in in Bulgaria: दुनिया में एक ऐसी जगह है जहाँ दुल्हनों की लगती है मंडी उन्हें खरीदकर लोग बनाते हैं अपनी पत्नी।

Update:2024-10-08 20:18 IST

Market of Brides (Image Credit-Social Media)

Bride Market in in Bulgaria: अगर आप भी अपने लिए एक दुल्हन की तलाश में हैं और आपकी शादी भी नहीं हो पा रही है तो आपको बता दें कि एक ऐसा देश है जहाँ दुल्हनों की मंडी लगती है। यहाँ आपको एक से बढ़कर एक लड़कियां नज़र आएंगीं जो दुल्हन बनने के लिए बिलकुल तैयार हैं। आइये जानते हैं कौन सी है ये जगह।

हर कोई यही चाहता है कि उसका पार्टनर बेहद आकर्षक हो और सही उम्र में उसकी भी शादी हो जाये लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पता है तो फिर जीवन में के तरह की परेशानियां आने लगतीं हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए एक दुल्हन की तलाश में हैं तो यहाँ हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आपको बेहद खूबसूरत दुल्हन मिल जायगी। साथ ही इसके लिए बकायदा यहाँ मंडी लगती है।

आपको बता दें कि इस देश का नाम है बुल्गारिया। इस देश में लोग अपने लिए दुल्हन खरीद सकते हैं। ये मंडी ऐसी ही है जैसे आप कोई चीज़ पसंद करते हैं और अपने घर लेकर आते हैं। ऐसे ही यहाँ दुल्हन खरीदी जातीं हैं और उन्हें पत्नी बनाकर लोग अपने घर ले जाते हैं। बुल्गारिया देश में स्टारा जागोरा में हर बसंत में दुल्हनों की ये मंडी लगती है। इतना ही नहीं यहाँ दुल्हनों को बेचा जाता है।

इस मंडी में दूर-दूर से लोग आते हैं इतना ही नहीं बुल्गारिया के बाहर से भी लोग यहाँ आकर दुल्हन खरीदकर ले जाते हैं। वहीँ यहाँ कथित रूप से हर उम्र की लड़कियां रहतीं हैं जिन्हे लोग अपनी दुल्हन बनाने के लिए खरीदते हैं। लड़कियों की उम्र पर ही उनकी बोली तय होती है। जिसका मतलब है अगर लड़की की उम्र कम है तो उसकी बोली की कीमत भी ज़्यादा होगी वहीँ अगर लड़की की उम्र ज़्यादा है तो उसकी कीमत कम होगी। वहीँ आपको एक बात और बता दें कि अपनी बेटी को बेचने के लिए उसके माता-पिता ही इस मंडी में उन्हें लेकर आते हैं।

इस मंडी में आकर पुरुष अपनी मनपसंद लड़की के लिए बोली लगाते हैं उनकी सुंदरता के हिसाब से वो मोल -भाव करते हैं। इसके बाद वो उनके खरीदकर अपने घर ले जाते हैं। इस मंडी में लड़कियां सजधजकर दुल्हन की तरह तैयार होकर पहुचतीं हैं। वहीँ इस दौरान वो दुल्हन का जोड़ा भी पहनतीं हैं। इसे बुल्गारिया की कलैदजी कम्युनिटी लगाती है। वहीँ इन लड़कियों को खुद की बोली लगने और खरीदे जाने से कोई आपत्ति नहीं होती बल्कि ये सहर्ष यहाँ आतीं हैं। 

Tags:    

Similar News