Lucknow Ravan Dahan Time: लखनऊ में कितने बजे जलेगा रावण, जान लीजिये समय

Lucknow Ravan Dahan Time: इस साल लखनऊ के ऐशबाग के रामलीला मैदान में रावण दहन काफी भव्य होगा। आइये जानते हैं कितने बजे होगा दहन।

Update:2024-10-12 07:35 IST

Lucknow Ravan Dahan Time (Image Credit-Social Media)

Lucknow Ravan Dahan Time: लखनऊ के रामलीला मैदान में इस समय मेला लग चुका है साथ ही रामलीला का आयोजन भी हो रहा है। इस साल भी यहाँ काफी बड़ा रावण बननाया गया है। यहाँ लगभग 80 फुट का रावण बन कर तैयार कर दिया गया है पिछले साल भी इतना बड़ा ही रावण बनाया गया था। रावण मेघनाद और कुम्भकरण के पुतले बनकर तैयार हैं आइये जानते हैं 12 अक्टूबर को कितने बजे इसे जलाया जायेगा।

लखनऊ में इतने बजे होगा रावण दहन (Lucknow Me Ravan Dahan Ka Samay Kya Hai)

लखनऊ के रामलीला मैदान ऐशबाग में इस बार रावण दहन काफी भव्य होने की उम्मीद है। वहां सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं वहीँ आपको बता दें कि अगर आप भी यहाँ रावण दहन देखने जाना चाहते हैं तो आपको यहाँ शाम 5 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। वहीँ रावण दहन की पूरी तैयारियां आयोजकों द्वारा पूरी कर ली गयी हैं।

आपको बता दें कि रावण दहन का समय शाम 7 बजे से होगा। वहीँ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुतला दहन के बाद आतिशबाजी की भी खास व्यवस्था की गयी है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। शहर में जगह -जगह पर इस दिन रावण जलते नज़र आ जाते हैं। वहीँ आपको यहाँ 80 फुट तो कहीं 50 फुट के रावण जलते नज़र आयेंगें। वहीँ इस बार ऐशबाग के रामलीला मैदान में रावण दहन काफी भव्य होने वाला है।

वहीँ रावण दहन के बाद आतिशबाज़ी भी काफी देर तक होती है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती है। वहीँ रामलीला मैदान में बाहर की तरफ रावण दहन देखने के लिए एलईडी लगवाई जाएगी। वहीँ इस बार भी पिछले साल की ही तरह आकाशीय आतिशबाजी पर अधिक ज़ोर दिया गया है। इस आतिशबाज़ी को बाहर खड़े लोग भी आराम से देख पायेंगें। इसके अलावा लोगों के लिए रामलीला में मायावी दृश्यों को भी दिखाया जायेगा। जिसमे ब्रह्मास्त्रों का प्रकट होना, राक्षसों का गायब होना ये सब तकनीक की सहायता से दिखाया जायेगा।  

लखनऊ ऐशबाग ग्राउंड में 60 फीट विशालकाय रावण का दहन। दशहरे पर किया गया विशालकाय रावण का पुतला तैयार। रावण दहन में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक भी होंगे शामिल। रामलीला मंचन में आज श्रीराम रावण का करेंगे वध। रावण पर विजय के साथ ऐशबाग में मनाया जाएगा जश्न। राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा समेत कई लोग होंगे शामिल। आज 8.30 बजे होगा ऐशबाग ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन।

Tags:    

Similar News