Indore Best Food: सिर्फ 200 रुपए में पसंदीदा हेल्दी स्ट्रीट फूड, टेस्ट में भी बेस्ट

Indore Best Food : इंदौर एक ऐसी जगह है जो अपनी स्वच्छता के साथ खाने पीने की चीजों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। चलिए आज आपको यहां के कुछ शानदार फूड आइटम्स के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-02-09 02:54 GMT

Indore Best Food (Photos - Social Media)

Indore Best Food : खाने पीने के शौकीन आपको हर जगह पर मिल जाएंगे। जिन लोगों को खाने पीने का शौक होता है वह अक्सर नई-नई जगह को एक्सप्लोरर करना और वहां के बेहतरीन स्वाद को चखना पसंद करते हैं। मध्य प्रदेश भी एक ऐसा राज्य है जो अपनी बेहतरीन संस्कृति परंपरा के साथ खानपान के लिए भी प्रसिद्ध है। मध्य प्रदेश की नमकीन हो या फिर यहां की दाल बाटी या फिर कोई अन्य व्यंजन सभी इतने प्रसिद्ध है कि लोग दूर-दूर से यहां आकर इनका स्वाद चखते हैं। अगर आप मध्य प्रदेश के इंदौर शहर जा रहे हैं, तो आपको यहां के शानदार फूड आइटम्स एक बार जरूर चखना चाहिए। इंदौर को विशेष तौर पर अपने स्वादिष्ट फूड आइटम्स के लिए पहचाना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सिर्फ ₹200 में आप इंदौर में स्वादिष्ट फूड आइटम्स का स्वाद कैसे ले सकते हैं।



200 में खाएं भरपेट फूड आइटम्स

मोंटी सैंडविच

अगर आप अपनी भूख मिटाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको मोंटी सैंडविच पर जाना चाहिए। यहां पर सिर्फ ₹39 में आपको चीज चटनी सैंडविच मिल जाएगा जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

डोसल

इसके बाद आपको अगर साउथ इंडियन फूड का आनंद लेना है तो आपको DosaL पर जाना चाहिए। यहां सिर्फ 49 रुपए में आपको मसाला डोसा मिल जायेगा। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है।



FBC

उसके बाद अगर आपको और कुछ खाने का मन कर रहा है तो आपको FBC चले जाना चाहिए। यहां पर सिर्फ ₹29 में आपको शानदार मसाला मैगी मिल जायेंगी जो आपका पेट भर देने वाली है। ये बहुत ही सिंपल मसाला मैगी है लेकिन इसका स्वाद लाजवाब है।

इंडियन बरिस्ता

इसके बाद आपको जाना चाहिए इंडियन बरिस्ता और यहां की 19 रुपए वाली हॉट कॉफी ट्राई करना बिल्कुल भी ना भूलें।

फ्रेंड्स किचन

इसके बाद अगर आप पिज़्ज़ा खाने के शौकीन हैं तो आपको फ्रेंड्स किचन जरूर जाना चाहिए। यहां का पिज़्ज़ा लाजवाब होता है। साथ ही यहां आपको ढेर सारी वैरायटी भी मिल जायेंगी। यहां का कॉर्न पिज्जा आपको सिर्फ 39 रुपए में मिल जाएगा।



कुछ मीठा हो जाए

अगर इन सब के बाद आपको कुछ मीठे के साथ घर वापस जाना है। तो आपको इंडियन बरिस्ता जरूर जाना चाहिए। यहां आपको सिर्फ 29 रुपए में वाटरमेलन जूस मिल जाएगा। जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है। तो ये था इंदौर का फूड जोन जहां आप 200रूपये में भर पेट भरकर खाना खा सकते हैं।

Tags:    

Similar News