Lucknow Irani Dum Chay: दम बिरयानी के बाद दम चाय, Tea Lover जरूर उठाए लुत्फ

Lucknow Irani Dum Chay: आपने कई तरह के चाय पिए होंगे, पिए नही होंगे तो सुने जरूर होंगे। लेकिन की आपने दम चाय का नाम सुना है। दम बिरयानी के बाद दम चाय भी चर्चा का विषय है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-21 09:59 GMT

Irani Dum Chay (Pic Credit-Social Media)

Lucknow Irani Dum Chay: भारत में हर दूसरा इंसान चाय प्रेमी होता है। सर्दी हो या गर्मी की चिलचिलाती धूप उसे चाय पीकर ही ताज़गी मिलती है। आपने कई तरह के चाय पिए होंगे, पिए नही होंगे तो सुने जरूर होंगे। लेकिन की आपने दम चाय का नाम सुना है। दम बिरयानी के बाद दम चाय भी चर्चा का विषय है। लखनऊ में भी ये दम चाय काफी प्रसिद्ध है। जिसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग है। हालांकि, इसमें सभी वही सामान पड़ते है जो आम चाय में। तो चलिए बाते है लखनऊ की खास पेशकश ईरानी दम चाय के बारे में..

भारत में हर जगह नहीं मिलती ये खास चाय

पुराने लखनऊ में खाने पीने की कई वैरायटी काफी प्रसिद्ध है। उसी में एक है ईरानी दम चाय, जिसे बनते देख आपको भी चाय से प्यार हो जायेगा। आपको बता दें कि लखनऊ से पहले भारत में ईरानी दम चाय की पेशकश हैदराबाद शहर में हुई थी। वहां पर भी यह चाय लोगों को काफी प्रसिद्ध आता है। भाई आए भी क्यों न इतनी क्रीमी और स्वादिष्ट की हर घूंट में आनंद ही आनंद। लखनऊ में छोटा इमामबाड़ा के पास ईरानी दम चाय का स्वाद आप ले सकते है।

मीठी, दूधिया ईरानी चाय अपने अनूठे स्वाद और स्फूर्तिदायक गुणों के लिए जानी जाती है।

लोकेशन : छोटा इमामबाड़ा गेट के बाहर, हुसैनाबाद, लखनऊ।

कीमत : रु. 10 प्रति गिलास

समय : दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक

विशेष रमज़ान का समय : शाम 7 बजे से सुबह 4 बजे तक (इफ्तार से सुहूर तक)


लखनऊ में इस चाय को बेचने वाला साधारण चाय का कारखाना हुसैनाबाद क्षेत्र में स्थित है। इस क्षेत्र में ज्यादातर लोग यहां चाय पीने आते है। जिससे इनके ग्राहक हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। यह दो अन्य प्रकार की चाय भी परोसते है लेमन टी (काली) और ग्रीन टी। केवल बिस्कुट और बन-मक्खन के साथ, यह चाय अपने बेस्टसेलर - ईरानी दम चाय को प्रसिद्धि दिला चुकी है।

ईरानी दम चाय बनाम अन्य चाय

ईरानी चाय और भारत में बनने वाली चाय की बाकी शैली में अंतर बनाने की प्रक्रिया में भिन्न होता है। चाय की पत्तियों को पानी के साथ एक अलग कंटेनर में खूब उबाला जाता है। दूध को भी अलग कंटेनर में उबाला जाता है। जिससे यह दूध बढ़िया गाढ़ा और क्रीमी हो जाता है। फिर ग्राहकों को परोसते समय वे पहले दूध और फिर चाय की पत्ती से बना तरल घोल डालते हैं। और ऊपर से दूध की मलाई और क्रीम के साथ डालकर परोसते है। यह चाय बनाने का तरीका उन्हीं स्थानों पर देखी जाती है जहां अभी भी ईरानी स्पर्श बरकरार है। ईरानी चाय का स्वाद एक जैसा ही होता है। आप दूध को जितना अधिक पकाकर डालेंगे उतना ही अधिक स्वाद मिलेगा।

अगर आप भी लखनऊ जा रहे है तो, औरंगजेब द्वारा बनी मस्जिद के आसपास लंबी सैर करने के बाद , ईरानी दम चाय पर जरूर जाएं। जहां की चाय पीकर आपको बढ़िया मजा आ जायेगा। इस जगह का दौरा करते समय, बढ़िया चाय का स्वाद अवश्य चखना चाहिए ।

Tags:    

Similar News