Famous Places in Indore: इंदौर की ये 5 जगहें हैं काफी फेमस, आप भी बनाएं यहां घूमने जाने का प्लान

Places To Visit In Indore: मध्य प्रदेश का आर्थिक शहर इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। ये शहर अपनी खूबसूरती और खानपान के कारण भी पूरे देशभर में पॉपुलर है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-13 05:46 GMT

Places To Visit In Indore: मध्य प्रदेश का आर्थिक शहर इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। ये शहर अपनी खूबसूरती और खानपान के कारण भी पूरे देशभर में पॉपुलर है। यहां कई धार्मिक, ऐतिहासिक जगहें हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों को काफी अट्रैक्ट करते है। खान और सरस्वती नदी के संगम का बिंदु ये शहर सबसे प्रसिद्ध शहरों में शुमार है। तो आइए जानते हैं इंदौर के कुछ फेमस जगहें के बारे में: 

इंदौर में घूमने के लिए जगहें (Places to visit in Indore): 

लालबाग पैलेस


इंदौर में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक जगहें हैं। जिसमें से एक है लालबाग पैलेस। इस ऐतिहासिक पैलेस का निर्माण होलकर वंश ने करवाया था। नदी किनारे पर स्थित ये ऐतिहासिक और खूबसूरत महल अपने भव्य विरासत को दर्शाता है। हालांकि, इस महल को अब संग्रहालय में बदल दिया गया है जो सिक्के औऱ होलकर राजवंस की कुछ खूबसूरत कलाकृतियों को संजोया हुआ है। इस महल में आप सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जा सकते हैं। यह इंदौर का फेमस और प्रमुख स्थल है। इंदौर जाएं तो आप यहां जरूर घूमने जाने का प्लान बनाएं।

राजवाड़ा पैलेस 


राजवाड़ा पैलेस बेहद खूबसूरत महल है, जिसे देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक आते हैं। बता दें इस महल का निर्माण होलकर शासकों ने करवाया था। इसकी वास्तुकला बेहद खूबसूरत है। कहते हैं कि इंदौर की पहचान इस महल से भी की जाती है। इसके अंदर एक एक खूबसूरत गार्डन भी है। आप यहां रानी देवी अहिल्या बाई की मूर्ति, कृत्रिम झरना और फव्वारे देख सकते हैं।

प्रसिद्ध कांच मंदिर 


इंदौर में स्थिति यह जैन मंदिर पूरी तरह से कांच से बना हुआ है। यह मंदिर जैन धर्म के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है। साथ ही मंदिर की नक्खाशी भी देखने लायक है। इंदौर का दौरा करें तो इस मंदिर के दर्शन करने के लिए जरूर जाएं। 

बड़ा गणपति और खजराना गणेश मंदिर 


इंदौर में बड़ा गणपति मंदिर सबसे लोकप्रिय और बहुत ही सुंदर मंदिरों में से एक है। यह हिंदू धार्मिक आस्था का प्रतिक है। इस मंदिर की खासियत यह है कि इसमें भगवान गणेश की 25 फीट की प्रतिमा स्थापित है, जो दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई वाली मूर्ति में से एक है। यहां आपको गणपति बप्पा के दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए।


बता दें इंदौर का खजराना स्थित गणेश मंदिर भी बहुत ही खूबसूरत और फेमस मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 1735 में होलकर वंश की महारानी अहिल्या बाई ने करवाया था। खजराना गणेश मंदिर की खासियत यह है कि, इस मंदिर परिसर में 33 छोटे-बड़े मंदिर बने हुए हैं। यहां भगवान राम, भगवान शिव, मां दुर्गा, साईं बाबा, हनुमान जी सहित अनेक देवी-देवताओं के मंदिर हैं। इंदौर में अगर आप घूमने जाएं तो यहां जरूर दर्शन के लिए जाएं। 

अन्नपूर्णा मंदिर 


इंदौर के प्रमुख मंदिरों में एक मां अन्नानपूर्ण माता का मंदिर है, जो भोजन की देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है। यहां मंदिर में देवी मां के अलावा काल भैरव और हनुमान जी की भी प्रतिमा मौजूद है। इस मंदिर की खासियत यह है कि इस मंदिर का प्रवेश द्वार हाथियों की 4 खूबसूरत मूर्तियों का बना हुआ है। इन सभी के अलावा आप इंदौर के चिड़ियाघर का भी टूर कर सकते हैं। साथ ही अगर आप मालवा में राजस्थानी संस्कृति को देखना चाहते हैं, तो चोखी ढाणी घूमने जरूर जा सकते हैं। दरअसल इसके अंदर पहुंचने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि, आप राजस्थान में हैं। यहां पर नाच गाना, खान-पान एक दम राजस्थान जैसा ही रहता है। 

Tags:    

Similar News