Famous Places in Kushinagar: कुशीनगर में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, स्वादिष्ट भोजन का भी उठाएं लुत्फ

Famous Places in Kushinagar: उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए कई जगहें हैं, जहां हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं।Taj Mahal, वाराणसी घाट, श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा, नवाबों का शहर लखनऊ आदि।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-20 01:39 GMT

Famous places in Kushinagar (Image: Social Media)

Famous Places in Kushinagar: उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए कई जगहें हैं, जहां हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। Taj Mahal, वाराणसी घाट, श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा, नवाबों का शहर लखनऊ आदि। इस सबके अलावा उत्तर प्रदेश में स्थित कुशीनगर भी अपनी पर्यटन स्थल के कारण दुनियाभर में मशहूर है। यहां का भोजन भी फेमस है। तो आइए जानते हैं कुशीनगर में घूमने के लिए जगह और यहां का स्वादिष्ट भोजन के बारे में:

महापरिनिर्वाण मंदिर (Mahaparinirvan Temple)

कुशीनगर में स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर दुनियाभर में फेमस है। यहां भगवान बुद्ध की लगभग 6.1 मीटर लंबी प्रतिमा लेटी हुई मुद्रा में है।

Mahaparinirvana Temple

दरअसल ऐसा कहा जाता है कि यह मूर्ति उस काल को दर्शाती है जब भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण किया। यह मौजूद प्रतिमा 5 वीं शताब्दी से भी ज्यादा प्राचीन है। 

सूर्य मंदिर (Sun Temple)

कुशीनगर में मौजूद भगवान सूर्य की सूर्य मंदिर एक गुप्तकालीन मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि इस इस मंदिर में मौजूद मूर्ति का निर्माण नीलम धातु से किया गया है।

Sun Temple

इस मंदिर के दर्शन के लिए सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, चीन, श्रीलंका और म्यांमार से भी पर्यटक आते हैं। बता दें सूर्य मंदिर की मूर्ति की ऊंचाई लगभग चार फीट है। हर साल इस मंदिर परिसर में नवंबर माह में सूर्य महोत्सव का आयोजन होता है।

रामभर स्तूप (Ramabhar Stupa)

कुशीनगर में मौजूद रामभर स्तूप बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बहुत ही खास और पवित्र स्थल है। इतिहासकारों की मानें तो यह कहा जाता है कि रामभर स्तूप उसी स्थान पर बना हुआ है जहां भगवान बुद्ध को 483 ईसा पूर्व में दफनाया गया था।

Ramabhar Stupa

वहीं एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार महात्मा बुद्ध की मृत्यु के समय कुशीनगर पर शासन करने वाले शासकों ने इस रामभर स्तूप का निर्माण करवाया था। दरअसल ईटों की सहायता से इस स्तूप का निर्माण किया गया है।

कुशीनगर संग्रहालाय (Kushinagar Museum)

अगर इतिहास में आपकी रुचि ज्यादा है तो आपको कुशीनगर संग्राहलय जरूर घूमना चाहिए।

Kushinagar Museum

आपको बता दें यह बुद्ध संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां भगवान बुद्ध से संबंधित कई चीजों का दर्शाया गया है।

घूमने के बाद उठाएं स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त

कुशीनगर में महापरिनिर्वाण मंदिर, सूर्य मंदिर और रामभर स्तूप, कुशीनगर संग्रहालय के अलावा चाइनीज मंदिर, और कुबेर अष्‍टन जैसी एक से एक बेहतरीन जगह पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। घूमने के बाद आप स्थानीय भोजन का आनंद जरूर उठाएं। यहां के स्थानीय भोजन में पुड़ी, जलेबी, हलवा और काला चना (घुघनी) के जायके का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा बिहार का फेमस लिट्टी चोखा का भी आनंद ले सकते हैं।


Tags:    

Similar News