Agra Famous Street Food: लोगों को दिवाना बनाता है ताजनगरी का स्वाद, जिसे चखने विदेशों से आते हैं लोग

Agra Famous Street Food: ताजनगरी में आपको काफी कुछ ऐसा मिल जाएगा जिसे भूलना आपके लिए आसान नहीं होगा। लेकिन एक चीज और है जो आप पर छाप छोड़ देगा वो है यहां का स्वाद।

Update: 2023-03-18 20:14 GMT

Agra Famous Street Food: देश की ताजनगरी कहा जाने वाला ताजमहल विश्वप्रसिद्ध है, जिसे देखने विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। लेकिन एक चीज और है जो लोगों को दिवाना बनाती है, वो है यहां का स्वाद। जी हां ताजनगरी में आपको काफी कुछ ऐसा मिल जाएगा जिसे भूलना आपके लिए आसान नहीं होगा। लेकिन एक चीज और है जो आप पर छाप छोड़ देगा वो है यहां का स्वाद। यहां आपको कई स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे जो आपका मन मोह लेंगे। अगर आप भी आगार घूमने आए हैं तो एक बार यहां का स्वाद जरूर चखें।

आगरा के फेमस स्ट्रीट फूड

पराठा-Pratha

यहां सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड पराठा ही है जिसकी अलग-अलग वैरायटी आपको मिल जाएगी। जिसमें आलू का पराठा, गोभी का पराठा के साथ कई पराठे मिल जाएंगे।

मुगलई-Mughlai

आगरा के सबसे अच्छा भोजन है मुगलई जिसे ताजनगरी का ट्रेडमार्क भी कहा जाता है। मुगल काल से यहां खाई जाने वाली यह डिश आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। जिसे बनाने के लिए मांस और सूखे मेवे का इस्तेमाल किया जाता है।

भल्ला- Bhalla

भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला व्यंजन भल्ला ही है। यहां भी स्थानीय लोगों को यह खाना बेहद ही पसंद किया जाता है। जो आगरा का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है।

डालमोठ-Dalmoth

यह आगरा का सबसे पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है, जोकि कुरकुरे फूड के तौर पर खाया जाता है। ज्यादातर लोग इसे अक्सर बियर या व्हिस्की के साथ नाश्ते के रूप में खाते हैं। कई बार लोग इसे यात्रा के दौरान भी ले जाते हैं।

आगरा का प्रसिद्ध मिठाई

पेठा- Petha

सिर्फ आगरा ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध पेठा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन आगरा के पेठे की बात ही कुछ और है। कहते हैं कि जिसने अपनी आगरा यात्रा के दौरान पेठा नहीं खाया तो उसकी यात्रा अधूरी ही रहती है। यह विशेष सब्जी कद्दू, से बनाया जाता है।

गजक-Gajak

आगरा का टेस्टी स्वीट डिश है गजक, जिसकी भी कई वैरायटी भी आपको मिल जाएगी। जो तिल, गुड़, तेल और चीनी से तैयार किया जाता है। यह सामान्यत: सर्दियों के मौसम में खाई जाती है।

घेवर-Ghewar

प्रसिद्ध मिठाई के रूप में जाना जाने वाला घेवल गोल आकार का होता है, जिसे बनाने के लिए मैदा, चाशनी और सूखे मेवे का इस्तेमाल किया जाता है। यह विशेष तौर पर हिंदू के त्योहार तीज के दौरान तैयार किया जाता है।

शाही टुकड़ा-Shahi Tukda

शाही टुकड़ा आगरा की प्रसिद्ध मिठाई है, जिसे बनाने के लिए शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक रोटी के जैसे होते हैं, जिसे बनाने के लिए मीठे दूध, केसर और मेवे का इस्तेमाल किया जाता है।

Tags:    

Similar News