Famous Street Food in Mathura: अपने लजीज स्ट्रीट फूड के लिए भी फेमस है मथुरा, देखें यहां के स्ट्रीट फूड लिस्ट

Famous Street food in Mathura: मथुरा भगवान कृष्ण की नगरी के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा भगवान कृष्ण का जन्म स्थान होने के कारण यह एक धार्मिक शहर हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-07 02:29 GMT

Mathura Famous Street Food (Image: Social Media)

Famous Street food in Mathura: मथुरा भगवान कृष्ण की नगरी के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा भगवान कृष्ण का जन्म स्थान होने के कारण यह एक धार्मिक शहर हैं।यहां हर साल लाखो की संख्या में श्रद्धालु देश विदेश से यात्रा पर आते हैं। यहां के जायके भी दुनियाभर में काफी फेमस हैं। मथुरा शहर के अपने खास जायके हैं जिन्हे चखें बिना मथुरा की यात्रा पूरी नहीं मानी जाएगी। मथुरा आएं तो यहां के स्ट्रीट फूड की ओर रुख जरूर करें और लजीज भोजन का आनंद जरूर लें।आइए जानते हैं मथुरा के फेमस स्ट्रीट फूड:

ये हैं मथुरा के फेमस स्ट्रीट फूड

मथुरा के पेड़े

मथुरा के पेड़े ना सिर्फ आपको मथुरा शहर के अंदर मिलेंगे बल्कि यह स्वादिष्ट पेड़े मथुरा स्टेशन पर भी आपको मिल जाएंगे। इस टेस्टी मिठाई को दूध, चीनी और घी से बनाए जाते हैं। मथुरा यात्रा पर आएं तो इनका स्वाद चखने के साथ आप इन्हे घर भी ले जा सकते हैं। यह पेड़े स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच बहुत फेमस है।

कहां से खरीदें - बृजवासी मिठाई वाला, शंकर मिठाई वाला और बृजवासी पेड़े वाले

मथुरा के डुबकी वाले टेस्टी आलू

दरअसल यह एक गाढ़ी और अलग तरह की करी होती है जो टमाटर से बनाई जाती है। इसे कई प्रकार के स्थानीय मसाले मिलाकर बनाए जाते हैं जिससे यह काफी मसालेदार और तीखी होती है।

Mathura Dubki Tasty Aloo

इस तरह की करी को आमतौर पर मथुरा में पूरी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। आप इस करी को ब्रेकफास्ट या लंच में खा सकते हैं। यह मथुरा का बहुत ही यूनिक फूड है।

फेमस हैं यहां के करी - श्री राधा कृष्ण ढाबा, अग्रवाल रेस्टोरेंट

कचौड़ी और जलेबी

उत्तर भारत के साथ मथुरा का भी फेमस स्ट्रीट फूड कचौड़ी और जलेबी है। बता दें कचौड़ी के शौकीन लोग मथुरा में हर जगह दिख जाएंगे क्योंकि कचौड़ी मथुरा के हर गली नुक्कड पर बेची जाती है। खास बात यह है कि कचौड़ी और जलेबी आपको एक साथ केवल मथुरा में ही खाने को मिलेगी।

फेमस है यहां के कचौरी जलेबी- ओमा पहलवान कचौड़ी वाला

आलू चाट और गोलगप्पे 

आलू चाट और गोलगप्पे के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं अब तक पूरी दुनियाभर में हैं। लेकिन मथुरा में इनको कुछ ज्यादा ही पसंद किया जाता है। दरअसल गोलगप्पे की दुकाने आपको मथुरा की हर छोटी बड़ी गली में मिल जाएगी। इसके अलावा आपको चौराहों पर भी आलू चाट और गोलगप्पे बेचने वाले मिल जाएंगे और आप इन स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं।

यहां कि चाट है फेमस - बृजवासी चाट वाला और मेघा चाट

Tags:    

Similar News