Goa Tour Plan: गोवा में घूमने का फटाफट बना लीजे प्लान, इन महीनों में आता है जबरदस्त मजा

Goa Tour Plan: कई बार रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा फ्री होने का मन करता है, जिसके लिए यात्रा करना सबसे बेहतरीन विकल्प है। ऐसे में आप गोवा को चुन सकते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-08-08 05:14 GMT

गोवा में घूमने का बनाएं प्लान (फोटो- सोशल मीडिया)

Goa Tour Plan: गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। जोकि अपने समुद्री तटों और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। कई बार रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा फ्री होने का मन करता है, जिसके लिए यात्रा करना सबसे बेहतरीन विकल्प है। ऐसे में आप गोवा को चुन सकते हैं। जिसे पूर्व का रोम के भी नाम से जाना जाता है। गोवा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय हर साल अक्टूबर से मार्च के शुरूआती दिनों तक रहता है। इस दौरान आपको अपने बजट के अनुकूल सारी सुविधाएं मिल जाएगीं। समुद्री तटों पर घंटों बिताने के बाद भी आपका आने का मन नहीं करेगा। यहां पर कई ऐसी जगहें हैं जो 24 घंटे खुली रहती हैं। यहां पर हर उम्र के अधिकतर लोग दोस्ताना मिजाज के होते हैं। साथ ही यहां पर व्यंजनों में कई तरह की वैराइटीज खाने को मिलती है, जिनके बारे में आपने पहले कभी सुना भी नहीं होगा। 

गोवा के स्वादिष्ट व्यंजन

गोवा कई संस्कृतियों से भरा हुआ है। जिसका सीधा असर यहां के व्यंजनों पर भी पड़ा है। यहां के खाने के स्वाद में आपको अरब, पुर्तगाली, फ्रेंच, ब्राजीलियाई, अफ्रीकी, चीनी, कोंकण और मालाबार से टेस्ट भी मिलेगा। इसके साथ ही यहां पर पोर्क विंदालू, गोअन फिश करी और बेबिन्का जरूर आजमाएं। इसके अलाव शराब की एक से बढ़कर एक वैराइटीज मिलती हैं जोकि काफी हार्ड होती है। जिनका मजा ही अलग होता है।

मिलता है अपना साधन

गोवा में सबसे आराम की बात ये है कि आप मिनटों में बाइक/स्कूटर लेकर सैकड़ों किमी की दूरी खुद ही तय कर सकते हैं। अपने साधन से आप गोवा की सैर (things to do in goa) दिल खोलकर कर सकते हैं। यहां पर बाइक और स्कूटर आपको रेंट यानी किराए में मिल जाती है। जिसका सबसे ज्यादा फायदा पर्यटकों को होता है।

एडवेंचर पसंद करने वाले लोग

समुद्र तट के साथ ही यहां पर कई एडवेंचरअस एक्टिविटीज भी होती है। जिनमें जेट स्कीइंग, स्कूबा डाइविंग, विंडसर्फिंग, कयाकिंग, पैरासेलिंग जैसे अन्य कई ऑप्शन मिलते हैं। नाइट क्लब्स में आप जमकर झूमने में यहां बहुत ही आनंद आता है। नाइटलाइफ (things to do in goa) के लिए गोवा सबसे ज्यादा फेमस है।

फोटो- सोशल मीडिया

गोवा के किलों से देखें शानदार नजारा

गोवा में मिलने वाली किराए की गाड़ियों से आप समुद्री तटों और सड़कों पर घूमने के अलावा यहां के किलो पर जाना न भूलिएगा। यहां के किले में शानदार वास्तुकला का साक्षात नमूना देखा जा सकता है। गोवा में घूमने के लिए कुछ लोकप्रिय किले चापोरा किला, अगुआड़ा किला, और चापोरा किला, रीस मैगोस किला हैं। इसके अलावा गोवा में काफी प्रसिद्ध चर्च भी हैं। जिनमें से । बेसिलिका ऑफ़ बॉम जीसस जैसे चर्च अवश्य जाएं।

पिस्सू बाजारों में खरीदारी

गोवा में पिस्सू बाजार एक दुकानदार के लिए स्वर्ग हैं। जूते हों, कपड़े हों, हस्तशिल्प हों, जंक ज्वैलरी हों, मसाले हों, खिलौने हों, इन बाजारों में वह सब कुछ है जो आप चाहते हैं। इसके अलावा, इन रंगीन बाजारों के बारे में सबसे अच्छी बात सिर्फ खरीदारी नहीं है, बल्कि बियर और भोजन भी है, और अपने आगंतुकों को आकर्षित करने और मनोरंजन करने के लिए कई तरह के गिग्स हैं। अपने मनचाहे सामान को बड़ी डील में पाने के लिए मोलभाव करना न भूलें। राजधानी ओल्ड गोवा की यात्रा करना न भूलें।

हरियाली से भरे बागानों में जरूर जाएं

गोवा मसालों के बागानों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां इलायची, लौंग, दालचीनी, और बहुत कुछ जैसे मसाले उगाएं जाते है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कुछ मसाले के बागान पर्यटन के लिए खुले हैं, जो आगंतुकों को इस क्षेत्र में उगाई जाने वाली जड़ी-बूटियों, मसालों और फलों के बारे में जानकारी देते है। इसके साथ ही आप पारंपरिक गोवा शैली में बुफे लंच का लुफ्त भी उठा सकते हैं। 

Tags:    

Similar News