Gujarat Famous Place: गुजरात में यहां करें परफेक्ट डिनर डेट, पार्टनर के साथ बिताए क्वालिटी टाइम

Gujarat Famous Tourist Spot: गुजरात में आप वीकेंड मनाने के लिए एक परफेक्ट स्पॉट की तलाश कर रहे हैं? तो ये आर्टिकल आपके लिए खास हो सकता है....

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-26 10:56 GMT

Tourist Place in India (Pic Credit-Social Media)

Baroda Kayaks in Gujarat Details: अहमदाबाद से बस कुछ घंटों की ड्राइव पर बहुत ही खूबसूरत और यूनिक जगह हैं। जो आपको एक परफेक्ट रोमांटिक और एडवेंचरर नाईट आउट अपने पार्टनर के साथ प्लान करने के लिए मजबूर कर देता है। यह जगह वीकेंड गेटवे के लिए एकदम परफेक्ट हैं। जहां आपको खाना, आराम से रहना, फिल्म देखना, सनसेट देखना, बोटिंग, और गाने के धुन पर डांस करने जैसे कई खूबसूरत लम्हें अपने पार्टनर के साथ जीने का मौका देता है। इस जगह का नाम बड़ौदा कायक्स है। जो कैफे कम एक उपयुक्त नाइट आउट प्लेस है।

क्या है बड़ौदा कायक्स (Baroda Kayaks)

बड़ौदा कयाक यह सुनिश्चित करता है कि आप एक यादगार मेमोरी अपने साथ लेकर जाए। बेहतरीन मेज़बान, मेहनती कर्मचारी और बेहतरीन सुविधाओं ने जो आपका दिल जीत लेंगी। इनके पास सिंगल और डुअल कयाक, स्टैंड अप कयाक और एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्पीड बोट भी शामिल है। यह घूमने-फिरने के लिए भी एक शानदार जगह है, शांत और शांतिपूर्ण माहौल में आप एक सुकून भरी शाम बिता सकते है। उनके कैफ़े में लाजवाब खाना और पेय पदार्थ मिलते हैं।



नाम: बड़ौदा कायक्स (Baroda Kayaks) 

लोकेशन: द वाटरफ़्रंट, सोलर पावर प्लांट के पीछे, अमरोल, गुजरात

टाइप: कैफे, स्टे, बेस्ट फॉर नाईट आउट

हिल स्टेशन जैसा मजा अपने गुजरात में 

 यह जगह उम्मीदों से कहीं ज़्यादा बढ़िया है। जहां संगीत, माहौल, सब कुछ आपको ऐसा महसूस कराएगा जैसे आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर किसी हिल स्टेशन पर टेलीपोर्ट हो गए हों। यहां पर सबसे ज्यादा मजेदार इसका नाइट स्टे ऑप्शन है। जहां आपको कैंपिंग के साथ कई एक्टिविटी में भाग लेने का मौका मिलता है।



Night Camping Details: 

नाइट कैंपिंग में अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ छुट्टी मनाने का एक बेहतरीन जगह है। जहां आपको रहने के लिए टेंट के साथ कई दूसरी सुविधाएं भी दी जाती है। आपका यहां प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च करना पड़ता है। जिसमे खाना रहना बिस्तर मूवी स्क्रीनिंग जैसे कई चीजे शामिल है। इसके लिए आपको पर्याप्त 16 घंटे का संजय भी दिया जाता है।



शुल्क व समय 

चेक-इन समय:- शाम 5:00 बजे

चेक-आउट समय:- सुबह 9:00 बजे

रु.1499/- प्रति व्यक्ति/रात



ये सुविधाएं है शामिल 

- हाई टी बैठने के कई तरह की व्यवस्था की गई है।

- डिनर, आप यहां पर परफेक्ट डिनर डेट लैंप की रोशनी में खुले आसमान के नीचे प्लान कर सकते है। 

- नाश्ता भी बहुत ही वैरायटी के साथ उचित कीमत पर उपलब्ध है। 

 यहां पर ठहरने की भी सुविधा उपलब्ध है, आपको यहां कैंपिंग में रात गुजारने का अलग अनुभव मिल सकता है।

- मूवी स्क्रीनिंग (सिर्फ़ शनिवार को)मूवी रात के लिए प्रवेश शुल्क 300/- प्रति व्यक्ति है जिसे भोजन वाउचर के रूप में दिया जाता है।

- बिस्तर के सामान (गद्दे, कंबल, तकिए) 

- फैन मौसम के अनुरूप

Tags:    

Similar News