World Happiest City: यूपी का ये शहर बना दुनिया का सबसे खुशहाल शहर, लंदन और पेरिस हुए फेल

Happiest City in the World List: सबसे खुशहाल शहर की इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश का ये शहर शामिल है आइये जानते हैं क्यों इसने लंदन और पेरिस को भी छोड़ दिया पीछे।

Update:2024-09-26 13:17 IST

Happiest City in the World List (Image Credit-Social Media)

Happiest City in the World List: कहते हैं हर हाल में खुश रहना आपके आगे बढ़ने के मार्ग को प्रशस्त करता है ऐसे में उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर है जहाँ के लोग बेहद खुशमिजाज़ हैं और इसके लिए जाने भी जाते हैं। वहीँ एक सर्वे में पूरी दुनिया में भी यूपी का ये शहर शामिल है और इसने लंदन और पेरिस तक को पीछे छोड़ दिया है। आइये जानते हैं कौन सा है ये शहर।

साल 2023 में भी एक सर्वे के दौरान कानपुर को सबसे खुशमिजाज़ शहर का दर्जा मिल चुका है और एक बार फिर ये इस लिस्ट में शामिल है। अक्सर कानपुर के लोगों को भोकाली दिखाया जाता है। साथ ही कई बॉलीवुड मूवी में भी आपने कनपुरिया लोगों की धाक देखी होगी। फिर चाहे वो तनु वेड्स मनु की चुलबुली और धाक्कड़ तनु हो या फिर दबंग के चुलबुल पांडेय। कानपुर के लोग हमेशा से ही काफी ज़िंदादिल रहे हैं।

दरअसल एक विदेशी वेबसाइट ने एक सर्वे किया जिसमे कई विदेशी शहर शामिल थे वहीँ इस लिस्ट में कानपुर का नाम भी शामिल था। कानपुर के लोग अपने मस्तमौला अंदाज़ और खुशमिजाज़ी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनका इस लिस्ट में शामिल होना तो बनता ही है। गर्व की बात ये है कि ये देश का एकलौता ऐसा शहर है जिसे इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

इन सब विदेशी शहरों को छोड़ा पीछे


आपको बता दें कि सबसे टॉप पर लिस्बन, बार्सिलोना, एथेंस, रोम और सिडनी शामिल हैं। वहीँ कानपुर को इस लिस्ट में 11वां स्थान मिला है। इसके अलावा लोगों के फ्रेंडली होने को लेकर भी रेटिंग की गयी है जिसमे कानपुर 9वें स्थान पर है। कानपुर शहर की ये भी खासियत है कि ये केवल यहाँ रहने वालों का ही नहीं बल्कि पर्यटकों का दिल भी आसानी से जीत लेते हैं। इतना ही नहीं यहाँ रहना खाना और जीवनयापन करना लिस्ट में शामिल सभी विदेशी शहरों से सस्ता है। कानपुर के बाद जो शहर शामिल हैं वो हैं लास वेगास,ब्राइटन, टोक्यो, वियना, पेरिस,स्टॉकहोम,फ्रैंकफर्ट, कार्डिफ़, हेलसिंकी, डबलिन, मेम्फिस, ब्रुसेल्स,एम्स्टर्डम, ऑक्सफोर्ड, ओस्लो, लंदन, सियोल, सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क।

Tags:    

Similar News