Paragliding World Cup Bir Billing: दुनियाभर में मशहूर बीर बिलिंग की पैराग्लाइडिंग, 2022 में होगा प्री वर्ल्ड कप

Paragliding World Cup Bir Billing: बीर बिलिंग को भारत में पैराग्लाइडिंग की राजधानी भी कहा जाता है। दुनिया का ये पहला ऐसा गांव भारत में है, जहां पर पैराग्लाइडिंग का वर्ल्ड कप खेला जाता है।

Written By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-03 08:56 GMT

Paragliding World Cup Bir Billing: आसमान देखकर मन यही करता है कि किसी भी तरह बुलंदियों को छू लें। अगर इस ख्याब को सच करना चाहते हैं तो पैराग्लाइडिंग से अच्छा तो कुछ हो ही नहीं सकता है। जमीन से आसमान में उड़ने तक का सफर रोमांच से भरा होता है। अब इस पैराग्लाइडिंग का क्रेज भारत में भी बढ़ता जा रहा है। हिमाचल के बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइगिंड विश्वकप का आयोजन भी किया जाता है। बीड़ बिलिंग में इस पैराग्लाइगिंड विश्वकप की शुरूआत सन् 2015 से हुई। 

पैराग्लाइडिंग विश्व कप की शुरूआत सन् 2015 में भारत के हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग में की गई थी। यहां के कांगड़ा जिले के बैजनाथ के पास छोटे से खूबसूरत गांव बीड़ बिलिंग को विश्व की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग साईट माना जाता है।

ये बीड़ बिलिंग मशहूर हिल-स्टेशन(Bir Billing Hill Station) में से एक माना जाता है। जोकि चारों तरफ से ऊंची-ऊंची पहाड़ियों और हरी-भरी वादियों से घिरा हुआ है। बीर बिलिंग को भारत में पैराग्लाइडिंग की राजधानी भी कहा जाता है। दुनिया का ये पहला ऐसा गांव भारत में है, जहां पर पैराग्लाइडिंग का वर्ल्ड कप खेला जाता है।


फोटो- सोशल मीडिया

बीड़ बिलिंग गांव में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप

भारत के हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले में विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग (Bir Billing) गांव में घाटी के नजदीक काफी समय से महामारी के चलते कोई आयोजन नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब लंबे अंतराल के बाद आगामी मार्च-अप्रैल सन् 2022 में प्री- वर्ल्ड कप होगा।

जिसके लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बीते तीन सालों में घाटी में एक भी बड़ी प्रतियोगिता नहीं हो सकी है। बीर बिलिंग में अक्तूबर-नवंबर और मार्च-अप्रैल साल भर में किसी भी प्रकार की तमाम प्रतियोगितायों के लिए सबसे अनुकूल समय रहता है।

फोटो- सोशल मीडिया

ऐसे में इंटरनेशनल लेवल पर पाबंदियों के हटने और उड़ानों के शुरू होने पर प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पायलटों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बारे में डीटीडीओ पृथीपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता पर विचार चल रहा है। ऐसे में अब प्रदेश पर्यटन विभाग जल्द ही भारत में हवाई खेलों की अधिकृत संस्था एयरो क्लब ऑफ इंडिया से इजाजत लेने के बाद वर्ल्ड कप की प्रतियोगिता की तैयारियों को फाइनल रूप देगी।

आपको बता दें, कि पैराग्लाइडिंग विश्व कप (PWC) पैराग्लाइडर पायलटों के लिए एक क्रॉस कंट्री फ्लाइंग प्रतियोगिता है। जिसका वर्ल्ड कप का आयोजन पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन (PWCA) द्वारा किया जाता है, जो मार्लेंस, फ्रांस में है। यहां हर साल, पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप टूर पूरे विश्व में 5-6 अलग-अलग जगहों का दौरा करता है। फिर प्रत्येक घटना में समग्र वर्गीकरण स्थापित करने के लिए कई कार्य किए जाते हैं।

इसके बाद हर प्रतियोगिता कार्य का लक्ष्य एक शुरुआत, कुछ टर्न पॉइंट (सामान्यत् 4-6) और एक फिनिश लाइन के साथ एक पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम के चारों ओर उड़ना है। ऐसे में थोड़ा सा सरलीकृत, विजेता पाठ्यक्रम के दौरान सबसे तेज़ पायलट होता है, या फिर वो पायलट जो सबसे दूर उड़ान भरता है, अगर कोई भी पाठ्यक्रम पूरा नहीं करता है।

तभी पायलट अपने उड़ान ट्रैक को रिकॉर्ड करने के लिए एक जीपीएस रिसीवर अपने पास रखते हैं। इस रिसीवर का इस्तेमाल बाद में यह सत्यापित करने के लिए किया जाता है कि उन्होंने सही तरीके से पाठ्यक्रम का पालन किया और एक समय में किया।


Tags:    

Similar News