Holi 2024 In Delhi: दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर मचता है होली का धमाल, आप भी करें एंजॉय

Holi 2024 In Delhi: रंगों का उत्सव होली जल्दी आने वाला है। चलिए आज हम आपको दिल्ली एनसीआर की कुछ जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर जनता सेलिब्रेशन होता है।

Update: 2024-03-19 06:00 GMT

Enjoy Holi 2024 In These Places Of Delhi (Photos - Social Media)

Holi 2024 In Delhi : 25 मार्च को देश भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगों के इस उत्सव का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उत्साह और मांग से भरा हुआ यह त्यौहार हर कोई अपनों के साथ उड़ते हुए रंग गुलाल के बीच मनाता है। कुछ लोग घर पर रहकर फैमिली के साथ समय बिताते हैं तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बाहर जाकर होली का आनंद लेना चाहते हैं। अगर आप इस होली पर दिल्ली एनसीआर जाने के बारे में सोच रही हैं तो चलिए आज हम आपके यहां की कुछ ऐसी लोकेशन बताते हैं। जहां जबरदस्त तरीके से होली मनाई जाती है।

दिल्ली में होली कहाँ मनाई जाती है 

शेरेटन नई दिल्ली

एयरपोर्ट हाईवे के पास 25 मार्च को होली का कार्यक्रम होने वाला है। इसका समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है। यहां आप एक लाइव ढोल टीम, भांगड़ा डांस ग्रुप, रेन डांस सेटअप और डीजे ग्रुप के साथ होली खेलने का अवसर मिलेगा। साथ ही, खाने-पीने की भी सारी सुविधाएं यहां मौजूद है।

Holi 2024 In Delhi


मार्शमेलो के साथ सनबर्न एरिना

यहां होली का सेलिब्रेशन 23 मार्च दिन शनिवार को रखा गया है। इसका समय शाम 4:00 बजे से बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब गुरुग्राम में रखी गई है। यहां एंट्री की कीमत 999 रुपए से शुरू हुई है।

हार्मनी फेस्ट

ये फेस्टिवल नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रखा गया है। ये प्रोग्राम 25 मार्च को होगा। यहां आप अपने दोस्तों के साथ बढ़िया फूड और डांस का मजा ले सकते हैं।

Holi 2024 In Delhi


यमुना घाट

दिल्ली में यमुना घाट पर होली सेलिब्रेट करना आपके लिए काफी यादगार होने वाला है। लोग यमुना घाट पर होली खेलने के लिए इकट्ठे होते हैं। यहां पर लोक गीत गाए जाते हैं ढोल की थाप पर डांस और कलरफुल होली आपके फेस्टिवल का मजा दोगुना कर देगी। यमुना घाट की इस वाइव्रेंट होली के यादगार मोमेंट को आप अपने कैमरे में कैप्चर कर सकते हैं।

Holi 2024 In Delhi


Tags:    

Similar News