Igatpuri Famous Tourist Place: इगतपुरी में प्रकृति के बीच गुजारे बेहतरीन समय, मनमोहक नजारे जीत लेंगे मन

Places To Visit In Igatpuri : इगतपुरी की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता से कोई भी मोहित हुए बिना नहीं रह सकता। यह शहर हरे-भरे परिदृश्यों से घिरा हुआ है, जो इसे ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बनाता है।

Update: 2024-07-03 15:32 GMT

Places To Visit In Igatpuri (photos - Social Media) 

Places To Visit In Igatpuri: हिल स्टेशन का जिक्र होता है तो सबसे पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तरखंड या फिर नॉर्थ-ईस्ट की किसी जगह के बारे में होता है। लेकिन, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो किसी भी प्रकृति प्रेमी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। महाराष्ट्र-मुंबई और इन शहरों के आसपास की जगहों के लोगों के लिए ये हिमाचल और उत्तराखंड के किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है। इस हिल स्टेशन की असल रंगत मानसून के टाइम देखते ही बनता है। मानसून के टाइम सबसे अधिक सैलानियों की भीड़ लगी रहती है यहां। महाराष्ट्र के सबसे ऊंचे स्थान कलसुबाई पीक और रतनगढ़ किले जैसे सुंदर रास्तों के साथ, रोमांच चाहने वाले लोग चोटियों पर चढ़ने और मनोरम दृश्यों को देखने के रोमांच का आनंद ले सकते हैं। प्राचीन फोर्ट, राजसी झरनों और ऊंचे पहाड़ों के रूप में ये जगह बेहद प्रसिद्ध है। आज इस लेख में इगतपुरी में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

इगतपुरी में घूमने लायक जगह (Places To Visit In Igatpuri)

कलसुबाई पीक (Kalsubai Peak)

महाराष्ट्र के सह्याद्री पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी पर मौजूद कल्सुबाई पीक इगतपुरी में स्थानीय और अन्य सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों से में एक है। यहां के स्थानीय लोग इस पीक को माउंट एवरेस्ट के रूप में भी जानते हैं। इस चोटी से आसपास मौजूद प्रकृति नज़रों को देखते ही बनता है। पहाड़ों के लुभावने दृश्य को मानसून के समय में देखने के बाद शायद हर सैलानी यहीं का होना जाना चाहेगा। ये पीक ट्रेकिंग के लिए भी बेहद फेमस है।

Kalsubai Peak

कसारा घाट (Kasara Ghat)

इगतपुरी के पास मौजूद एक बेहतरीन और खुबसूरत जगह जो किसी भी सैलानी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। जी हां, हरियाली से परिपूर्ण और पहाड़ों से घिरा कसारा घाट किसी भी सैलानी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह के आसपास मौजूद झरने प्राकृतिक सौंदर्य का एक खूबसूरत उदहारण है। मानसून के टाइम जब ये जगह कोहरे में ढँकी हुई होती है, तो हर कोई देखते ही रह जाता है। महाराष्ट्र और मुंबई से दूर किसी शांत जगह जाना पसंद करते हैं, तो आपको इस जगह ज़रूर जाना चाहिए।

भावली डेम (Bhawali Dame)

इगतपुरी में मौजूद इस डैम को खासकर एक पिकनिक की जगह के रूप एम् खूब पसंद किया जाता है। वीकेंड के टाइम इस जगह पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के लोग भी परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। अगर आप इगतपुरी में भी किसी शांत जगह की तलाश में है, तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट जगह हो सकती हैं। इन चारों जगहों के अलावा आप वाटर स्पोर्ट्स और कैम्पिंग के साथ विहिगांव फॉल्स भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

Bhawali Dame

कब जाएं 

इगतपुरी घूमने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर तक मानसून के मौसम के दौरान होता है, जब यह क्षेत्र हरियाली और जगमगाते झरनों से जीवंत हो उठता है। हालाँकि, अगर आप हल्का मौसम पसंद करते हैं, तो अक्टूबर से मार्च के महीने सुखद तापमान प्रदान करते हैं और बाहरी गतिविधियों के लिए आदर्श होते हैं। 

Tags:    

Similar News