Stunning Bridges In India: एडवेंचर के शौकीन जरूर करें भारत के इन अद्भुत ब्रिज का दीदार, दूर-दूर से आते हैं पर्यटक

Stunning Bridges In India: एडवेंचर और रोमांच के शौकीनों के लिए दुनिया भर में एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ब्रिज की जानकारी देते हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं।

Update: 2023-11-24 06:30 GMT

bridges in India

Stunning Bridges In India : भारत एक ऐसा देश है जहां घूमने फिरने के लिहाज से एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। बात चाहे धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों की करी जाए या फिर प्रकृति और एडवेंचर से भरे हुए स्थान की। यहां वह हर चीज है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर सकती है। एडवेंचर करने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि व्यक्ति स्काईडाइविंग, पैराग्लाइडिंग या फिर स्कीइंग जैसी चीज करें बल्कि एडवेंचर वह भी कहलाता है जिसे देखने पर आपको रोमांच का एहसास हो। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ब्रिज के बारे में बताते हैं जिन्हें न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटक भी पसंद करते हैं। ये ब्रिज खूबसूरत होने के साथ-साथ आश्चर्य से भरे हुए हैं।

पंबन ब्रिज

यह तमिलनाडु में मौजूद एक अद्भुत ब्रिज है जो भारत का पहला सी ब्रिज है। 1914 में शुरू किया गया समुद्र के बीचों-बीच बना यह पुल व्यक्ति को गजब का एडवेंचर करने का मौका देता है। यह एक रेलवे ब्रिज है जो रामेश्वरम से पंबन आईलैंड को जोड़ने का काम करता है। 145 खंबों पर टिका यह पुल इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है।

लिविंग रूट

मेघालय का लिविंग रूट बहुत ही खूबसूरत है, जिसे इंसान ने नहीं बल्कि प्रकृति ने खुद ही बनाया है। यह पेड़ों की जड़ से बना हुआ है इसलिए इसका नाम लिविंग रूट रखा गया है। हालांकि यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं है इसके लिए ट्रैकिंग कर काफी ऊपर जाना पड़ता है। ऊपर पहुंचने में व्यक्ति को थकान भले ही हो जाए लेकिन जब वह आसपास के प्यारे नजारे देखता है तो हैरान रह जाता है। उमेशियांग नदी पर बना यह पुल डबल डेकर है।

ग्लास स्काईवॉक

अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो आपको सिक्किम के ग्लास ब्रिज को एक बार जरूर देखना चाहिए। इस तरह का ब्रिज बिहार के नालंदा के राजगीर में भी बना हुआ है। सिक्किम वाले इस ग्लास ब्रिज पर जब आप वॉक करेंगे तो आपको आश्चर्यजनक नजारे दिखेंगे जो कुछ क्षण के लिए आपको डरा भी सकते हैं। यह ग्लास ब्रिज अद्भुत प्राकृतिक नजारों के बीच बना हुआ है।

Tags:    

Similar News