Most Beautiful Lake Cities: उदयपुर ही नहीं भारत के ये शहर भी कहलाते हैं झीलों की नगरी

India Most Beautiful Lake Cities: भारत एक बहुत ही सुंदर देश है जो हमेशा से अपनी खूबसूरती की वजह से प्रसिद्ध रहा है। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ सुंदर स्थानों के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-06-16 15:13 GMT

Lake Cities Of India (Photos - Social Media)

India Most Beautiful Lake Cities: भारत एक बहुत ही सुंदर देश है जो हमेशा से अपनी खूबसूरती की वजह से प्रसिद्ध रहा है। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ सुंदर स्थानों के बारे में बताते हैं। हिंदुस्तान एक ऐसा देश है जिसकी संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन, पर्यटक स्थल, बोली, पहनावा, खान-पान हमेशा से ही अन्य देशों के लोगों को आकर्षित करता आया है। यहां के हर राज्य की अपनी खूबसूरती है जो उसे लोगों के बीच प्रसिद्ध बनाती है। जब आप देश के अलग-अलग क्षेत्र में जाएंगे। तो यहां पर आपको ऊंचे ऊंचे पहाड़, घास और फूलों के मैदान, समुद्र तट, नदियां, हरियाली, झील, झरने समेत कई सारी डेस्टिनेशन देखने को मिल जाएगी।

झीलों की बात करें तो इनकी खूबसूरती आने वाले पर्यटकों को इस कदर लुभाती है कि हर दिन इनका दीदार करने के लिए हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। झीलों की सुंदरता की वजह से देश के कहीं शेरों को झीलों की नगरी के नाम से भी पहचाना जाता है। राजस्थान का उदयपुर भी इसी नाम से फेमस है। अपने यहां की प्रसिद्ध झीलों के बारे में सुना भी होगा लेकिन आज हम आपको उदयपुर के अलावा उन शानदार जगह के बारे में बताते हैं जिन्हें जिलों की नगरी के नाम से पहचाना जाता है।

नैनीताल (Nainital Tour Guide)

नैनीताल एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है और अगर उत्तराखंड की किसी मनमोहन जगह पर घूमने की बात आती है तो सबसे पहले नैनीताल का नाम सामने आता है। यह एक ऐसी जगह है जहां हर कोई एक बार घूमने जरूर जाना चाहता है। नैनीताल की खूबसूरती यहां मौजूद नैनी झील की वजह से ही मानी जाती है। इसके अलावा नैनीताल के आसपास भीमताल, सात ताल, नौकुचियाताल, खुर्पाताल समेत कई सारी झील है जो इस हिल स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लगाती है।

शिलांग (Shillong Tour Guide)

शिलांग एक बहुत ही खूबसूरत जगह है और नॉर्थ ईस्ट इंडिया घूमने की बात आने पर सभी को यहां की याद आती है। यह मेघालय की राजधानी है और टॉप हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। इसकी सुंदरता पूरे भारत में प्रसिद्ध है और यह शहर अपनी झीलों की वजह से भी पहचाना जाता है। यहां पर जो झील है उनका पानी क्रिस्टल से भी साफ होता है। यहां आप वार्ड झील, डोकी झील, पोलक झील, उमियाम झील के खूबसूरत नजारों को निहार सकते हैं।

भोपाल (Bhopal Tour Guide)

हिंदुस्तान के दिल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी अपनी झीलों के सुंदरता की वजह से प्रसिद्ध है। अक्सर स्थानीय लोगों के अलावा यहां आने वाले पर्यटकों को भी झीलों की सुंदरता निहारते हुए देखा जाता है। मानसून में इनकी खूबसूरती चरम पर होती है। भोपाल वैसे भी महल फोर्ट और मंदिर के लिए प्रसिद्ध है लेकिन यहां का बड़ा तालाब, छोटा तालाब, लोअर लेक, शाहपुरा लेक, अपर लेक, मोतिया तालाब और मुंशी हुसैन खान झील की खूबसूरती देखने लायक है।

 

Tags:    

Similar News