India Most Haunted Places: इस हैलोवीन घूमें भारत की सबसे डरावनी जगहें, कदम पड़ते ही कांपेगी रूह

India Most Haunted Places: दुनिया भर में मनाया जाने वाला हैलोवीन का त्योहार बाकी त्योहारों से एकदम अलग होता है। दरअसल हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-10-29 03:15 GMT

Haunted Places to visit in India this Halloween (Image: Social Media) 

Halloween 2022: दुनिया भर में मनाया जाने वाला हैलोवीन का त्योहार बाकी त्योहारों से एकदम अलग होता है। दरअसल हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। बता दे हैलोवीन सबसे मजेदार त्योहारों में से एक है क्योंकि इस दिन लोगों को पिशाच, कंकाल, भूत, चुड़ैलों, शैतानों आदि जैसी डरावनी वेशभूषा में देखा जाता है। दरअसल हैलोवीन के त्योहार को और अधिक डरावना तरीके से मनाने के लिए भारत के इन 4 सबसे डरावनी जगहों पर जा सकते हैं:

भानगढ़, राजस्थान (Bhangarh Rajasthan)

हैलोवीन के दिन या किसी भी दिन भारत में घूमने के लिए सबसे डरावनी जगहों की बात करें तो भानगढ़ सबसे ऊपर आता है। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि इस किले का वातावरण ही ऐसा है, जिससे किसी की मौजूदगी महसूस की जा सकती है। यहां आने वाले लोगों को अचानक ही बेचैनी महसूस होने लगती है। साथ ही ऐसी अफवाहें भी हैं कि यहां आकर कई लोग गायब भी हो चुके हैं। यहां तक कि इस किले के बाहर साफ लिखा है कि यहां शाम के बाद ना ठहरें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पीछे की कहानी ये है कि यहां एक रानी रहा करती थी, जिसपर एक तांत्रिक ने तंत्र विद्या की। वो रानी को हासिल करना चाहता था लेकिन रानी ने ऐसा कभी नहीं होने दिया। बाद में मरते समय तांत्रिक ने इस स्थान को श्राप दे दिया था।

डिसूजा चॉल, मुंबई (D'souza Chawl)

हैलोवीन के दिन आप मुंबई स्थित डिसूजा चॉल देख सकते हैं। बता दे डिसूजा चॉल को भी डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। दरअसल यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि दशकों पहले एक महिला दुर्घटनावश कुए में गिर गई थी, जिसके बाद से उसकी आत्मा चॉल के आसपास घूमती है। हालांकि इसके साक्षात प्रमाण नहीं मिले हैं और ये कहानी सच्ची है या नहीं इस बारे में भी कुछ स्पष्ट कहा भी नहीं जा सकता है। लेकिन चॉल में रहने वाले लोग सूर्यास्त के बाद अपने घरों के अंदर ही रहते हैं।

दिल्ली कैंट, दिल्ली (Delhi Cantt)

हैलोवीन के दिन आपके पास दिल्ली कैंट भी ऑप्शन हैं। देश की राजधानी दिल्ली भी भूतों की कहानियों और डरावनी जगहों के लिए फेमस है। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली कैंट के पास का इलाका डरावना है क्योंकि लोगों का मानना है कि यहां एक महिला का भूत रहता है, जो कई बार सफेद रंग के कपड़ों में दिखाई दे चुकी है। बता दे ऐसी कहानियां हैं कि इस महिला का भूत रास्ते से जाने वाली गाड़ियों से लिफ्ट मांगता है और फिर अचानक ही गायब हो जाता है।

जतिंगा गांव, असम (Jatinga Village, Assam)

दरअसल हैलोवीन के लिए यह भी एक ऑप्शन है। बता दे यह छोटा सा गांव दीमा हसाओ जिले में बसा है और इस गांव ने कई अनोखी और भयानक घटनाएं दर्ज की हैं। यह गांव चांदनी रातों में होने वाली अजीबोगरीब पक्षी के मृत्यु के लिए इंटरनेशनल लेवल पर प्रसिद्ध है और बता दें कि आज तक इस घटना को unexplained event माना जाता है।


Tags:    

Similar News