India Top 5 Free Ashram: भारत के वो 5 आश्रम जहां रुकने और खाने का नहीं लगता कोई पैसा, मिलती है सारी सुविधाएं

India Top 5 Free Ashram: भारत का हर कोना बहुत ही खूबसूरत है। चलिए आज हम आपके यहां के अलग-अलग स्थान पर मौजूद कुछ आश्रमों के बारे में बताते हैं जहां फ्री में रुका जा सकता है।

Update: 2024-06-12 12:13 GMT

Free Ashram In India For Tourist (Photos - Social Media) 

India Top 5 Free Ashram: भारत एक बहुत ही खूबसूरत देश है जो अपने इतिहास, परंपरा और संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल भी मौजूद है। कोई जगह अपने इतिहास के लिए पहचानी जाती है तो कोई धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इन सारी जगह पर अक्सर लोगों को घूमते फिरते और आनंद लेते हुए देखा जाता है। घूमते फिरते समय दो तरह के लोग होते हैं एक वह जो बिना खर्च की चिंता के एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं और दूसरे वह जिन्हें बजट में यात्रा करना पसंद होता है। अगर आप भी बजट में यात्रा करने वाले लोगों में शामिल है तो आज हम आपको कुछ ऐसे आश्रमों के बारे में बताते हैं जहां पर आप मुफ्त में ठहर सकते हैं और यहां पर खाने-पीने की व्यवस्था भी फ्री में मिलती है।

भारत हेरिटेज सर्विस (Bharat Heritage Service)

अगर आप ऋषिकेश जाएंगे जो उत्तराखंड की सबसे प्रसिद्ध जगह है और यहां ठहरने के लिए कोई सस्ती जगह देख रहे हैं तो आपको भारत हेरिटेज सर्विस जाना चाहिए। यहां पर आपको रुकने और खाने पीने का कोई भी पैसा नहीं देना होता है। इस संस्था में लोगों को फ्री सर्विस दी जाती है। इसके बदले में आप यहां वॉलिंटियर का काम कर सकते हैं।

Bharat Heritage Service

श्री रामनाश्रामम (Sri Ramanashramam)

अगर आप दक्षिण भारत के तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई की पहाड़ियों पर घूमने के लिए जाते हैं तो यहां पर मौजूद देश आश्रम में फ्री में रख सकते हैं। आश्रम श्री भगवान मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां जो भक्त ठहरते हैं उनसे किसी प्रकार का पैसा नहीं लिया जाता लेकिन इसके पहले आपको मंदिर परिसर को जानकारी देनी होगी।

मणिकर्ण साहिब (Manikaran Sahib)

हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में रोजाना हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप यहां के मणिकर्ण साहब जा रहे हैं तो आप यहां पर फ्री में ठहर सकते हैं और खाने पीने का कोई पैसा नहीं लगता है।

Free Ashram In India For Tourist 

शिव प्रिया योग आश्रम (Shiv Priya Yoga Ashram)

अगर आपको हिमालय में घूमना है और दोस्तों तथा परिवार के साथ आप कम पैसे में घूमना चाहते हैं। तो इस आश्रम में रख कर प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ ले सकते हैं। यहां पर किसी तरह का शुल्क नहीं लगता।

गीता भवन (Geeta Bhavan)

अगर आप ऋषिकेश जा रहे हैं और गंगा नदी में डुबकी लगाना चाहते हैं तो गंगा तट पर बने गीता भवन में रख सकते हैं। यहां पर लगभग 1000 कमरे हैं और दुनिया के कोने कोने से लोग यहां पहुंचते हैं। आप यहां बिल्कुल फ्री में रह सकते हैं।

Free Ashram In India For Tourist 

 

Tags:    

Similar News