Prime Minister Museum History: इतिहास की गाथा को आधुनिकता से बयां करता है दिल्ली का प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम

Facts About Prime Minister Museum : दिल्ली में मौजूद प्रधानमंत्री संग्रहालय देश का पहला आधुनिकता से भरा हुआ संग्रहालय है। यहां देश के इतिहास के बारे में लोगों को बताने के लिए पूरी तरह से आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाता है।

Update:2024-07-07 16:30 IST

Facts About Prime Minister Museum (Photos - Social Media) 

Facts About Prime Minister Museum : दिल्ली का प्रधानमंत्री संग्रहालय बहुत ही प्रसिद्ध है और कई महीने में खास है। यहां पर आजादी के बाद से लेकर हर एक प्रधानमंत्री को समर्पित की गई एक विशेष गैलरी देखी जा सकती है। यहां की गैलरी में प्रधानमंत्री के जीवन और कार्यकाल ही नहीं बल्कि राजनीतिक करियर और उसके बीच आई बड़ी चुनौतियों और सफलताओं को भी प्रदर्शित किया गया है। सबसे खास बात यह है कि म्यूजियम की तरह आप यहां पर बोर नहीं होंगे क्योंकि तस्वीरों के द्वारा दिखाई जा रही है जानकारी से आप आसान भाषा में समझ सकेंगे क्योंकि यहां ऑडियो गाइड की सुविधा भी उपलब्ध है। आपको इस म्यूजियम के बारे में जानकारी देते हैं।

कब हुआ उद्घाटन (When Was The Inauguration)

प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन साल 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।। आजादी के अमृत महोत्सव की 75 साल पूरे होने के तहत इस संग्रहालय को देश के लिए सौंपा गया था। संग्रहालय में देश की आजादी के बाद से अब तक के भारतीय प्रधानमंत्री के योगदान और उनके बारे में अहम जानकारियां दी गई हैं।


आधुनिकता से लैस (Equipped With Modernity)

यह म्यूजियम आपको बिल्कुल भी बोरिंग नहीं लगेगा क्योंकि यहां पर 3D तकनीक की मदद से कई चीजों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने वाला यह देश का पहलासंग्रहालय है। एडवांस तकनीक के साथ भारत का पहला ऐसा म्यूजियम है जहां देश का इतिहास ही नहीं बल्कि इसके भविष्य का अनुभव भी किया जा सकता है। टाइम मशीन में जाकर आप भारत के इतिहास को आसानी से समझ सकते हैं।

पीएम के साथ तस्वीरें (Pictures With PM)

पीएम म्यूजियम में आप आजादी के बाद से लेकर अब तक के अपने पसंदीदा प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर भी खींच सकते हैं। प्रधानमंत्री के इतिहास और उनसे जुड़ी वीडियो और ऑडियो भी यहां आसानी से अच्छी और सुनी जा सकती है। आप अपने फेवरेट प्रधानमंत्री के ऑटोग्राफ भी आसानी से हासिल कर सकते हैं। इसमें हैंडराइटिंग रोबोट आपकी मदद करता है। सबसे खास बात यह है कि संग्रहालय में खींची गई तस्वीरों को आप अपने ईमेल पर साझा करके इसे हमेशा के लिए से कर सकते हैं।


करें हेलीकॉप्टर की सवारी (Take a Helicopter Ride)

युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए इस म्यूजियम में आपको 6D हेलीकॉप्टर राइड का अनुभव भी करने को मिलेगा। आप यहां हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते हुए भारत के भविष्य का अनुभव करने के साथ अपना मैसेज भी छोड़ सकते हैं। आप भारत को किस तरह देखते हैं इसे लेकर यहां राय भी दी जा सकती है।

कैसे करें दीदार (How To See)

इस म्यूजियम में लाइट एंड साउंड शो होता है जिसकी टिकट 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए 75 रुपए और 12 साल और उससे ज्यादा के लोगों के लिए ₹100 लगता है। टिकट बुक करने के लिए आपको म्यूजियम के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आप चाहे तो सीधा म्यूजियम पहुंचकर भी टिकट ली जा सकती है। यह सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है और सोमवार के दिन बंद रहता है।

   

Tags:    

Similar News